Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Gold price on dhanteras: धनतेरस पर सोने में लगी आग, आपके शहर में आज क्या हुआ रेट? देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Sat, 18 Oct 2025 07:28 AM (IST)

    gold rate on dhanteras 2025: आज धनतेरस के मौके पर सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में भारी उछाल आया है, जिससे बाजार में उत्साह है। दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में 24 कैरेट सोने के भाव में बढ़ोत्तरी हुई है। MCX और IBJA पर भी सोने-चांदी के दामों में तेजी देखी गई। विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारी मांग और वैश्विक कारकों से कीमतों को समर्थन मिल रहा है।

    Hero Image

    धनतेरस को देश के कई शहरों में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

    नई दिल्ली| Gold Price on Dhanteras: आज धनतेरस है और आज सोने की कीमतों में 3600 रुपए का जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इससे देशभर के बाजार में हलचल और उत्साह दोनों है। परंपरागत रूप से इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। बढ़ते दामों के बावजूद ज्वैलरी शोरूम और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीदारों की भीड़ होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमतों में यह तेजी निवेशकों के लिए लंबे समय में फायदेमंद संकेत है। आज आपके शहर में सोने का रेट (gold rate today) क्या? चलिए जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपके शहर में क्या सोने की कीमत?

    शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
    दिल्ली ₹13,293 ₹12,186 ₹9,721
    मुंबई ₹13,278 ₹12,171 ₹9,959
    जयपुर ₹13,293 ₹12,186 ₹9,974
    लखनऊ ₹13,293 ₹12,186 ₹9,974
    अहमदाबाद ₹13,283 ₹12,176 ₹9,964
    गुरुग्राम ₹13,293 ₹12,186 ₹9,721
    गाजियाबाद ₹13,293 ₹12,186 ₹9,721
    नोएडा ₹13,293 ₹12,186 ₹9,721
    औरंगाबाद ₹13,278 ₹12,171 ₹9,959
    इंदौर ₹13,283 ₹12,176 ₹9,964
    कानपुर ₹13,293 ₹12,186 ₹9,974
    भोपाल ₹13,283 ₹12,176 ₹9,964
    रायपुर ₹13,278 ₹12,171 ₹9,959
    पुणे ₹13,278 ₹12,171 ₹9,959
    वडोदरा ₹13,283 ₹12,176 ₹9,964
    सूरत ₹13,283 ₹12,176 ₹9,964
    पटना ₹13,283 ₹12,176 ₹9,964
    नागपुर ₹13,278 ₹12,171 ₹9,959
    चंडीगढ़ ₹13,293 ₹12,186 ₹9,974
    चेन्नई ₹13,310 ₹12,201 ₹10,101
    कोलकाता ₹13,278 ₹12,171 ₹9,959
    बेंगलुरु ₹13,278 ₹12,171 ₹9,959
    हैदराबाद ₹13,278 ₹12,171 ₹9,959

    नोटः सोने की कीमत प्रति ग्राम (Source- IBJA)

    यह भी पढ़ें- Diwali Muhurat Trading: ₹57 से ₹3950 तक के स्टॉक बनाएंगे करोड़पति? केड़िया एडवाइजरी ने जारी की 12 शेयरों की लिस्ट

    MCX और IBJA पर सोने का भाव

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 24 कैरेट वाला सोना (Gold Price Today) 1,25,957 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। पिछले दिन के मुकाबले इसमें 312 रुपए की मामूली बढ़ोतरी हुई। जबकि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलरी एसोसिएशन पर 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate Today) 1,30,874 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 3627 रुपए का जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

    पिछले दिन इसकी कीमत 1,27,247 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, दिल्ली में भी सोने के दामों में उछाल देखने को मिला। दिल्ली के सराफा बाजार में इसकी कीमत 1,32,930 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इसकी कीमत 1,32920 रुपए थी। यानी आज प्रति 10 ग्राम सिर्फ दस रुपए का ही उछाल आया।

    MCX और IBJA पर चांदी का भाव

    चांदी की बात करें तो इसमें दो दिन तगड़ी गिरावट के बाद हल्की तेजी देखने को मिली। MCX पर चांदी का भाव (Silver Rate Today) 1,57,300 प्रति किलो रहा, जो पिछले कारोबारी सत्र से 696 रुपए ज्यादा है। वहीं IBJA पर चांदी 1,71,275 प्रति किलो पहुंच गई। यानी इसमें 425 रुपए की मामूली बढ़त देखने को मिली।

    विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और भारत में त्योहारी मांग ने सोने-चांदी के दामों को सहारा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आज चांदी की कीमतों फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।