Gold ने फिर रचा इतिहास, MCX पर तोड़े सारे रिकॉर्ड; 24 घंटे में कितना महंगा हो गया सोना?
मंगलवार को सोने की कीमतों (Gold Price Hike) ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया। MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट उछलकर 110644 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। सोमवार को यही भाव 110179 प्रति 10 ग्राम था। यानी सिर्फ एक दिन में सोना 345 रुपए महंगा (Gold Rates Today) हो गया। लगातार दूसरी बार आई इस तेजी ने गोल्ड निवेशकों का भरोसा और बढ़ा दिया है।

नई दिल्ली| सोना खरीदारों और निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। मंगलवार को सोने की कीमतों (Gold Price Hike) ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया। MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट उछलकर 1,10,644 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। सोमवार को यही भाव 1,10,179 प्रति 10 ग्राम था।
यानी सिर्फ एक दिन में सोना 345 रुपए महंगा (Gold Rates Today) हो गया। लगातार दूसरी बार आई इस तेजी ने गोल्ड निवेशकों का भरोसा और बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पॉलिसी से पहले ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और ग्लोबल डिमांड बढ़ने से सोने को मजबूती मिल रही है।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?
मार्केट एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सोने की कीमतें बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है- अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पॉलिसी। माना जा रहा है कि फेड दरें घटा सकता है। जब ब्याज दरें कम होती हैं तो निवेशक शेयर या बॉन्ड की जगह सोने में ज्यादा पैसा लगाते हैं।
दूसरा बड़ा कारण है- ग्लोबल अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव, जिसमें सोना हमेशा सुरक्षित निवेश माना जाता है। साथ ही, भारत में त्योहारी सीजन और शादी-ब्याह की वजह से सोने की डिमांड बढ़ जाती है।
यही वजह है कि कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं और एनालिस्ट्स मानते हैं कि आने वाले दिनों में इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- Gold Investment: 24, 22 या 18 कैरेट गोल्ड, निवेश और ज्वैलरी के लिए कौन सा सोना है सबसे बेस्ट? समझें अंतर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।