Gold Silver Price Crash: सोना ₹2600 और चांदी ₹7300 सस्ती; अब खरीदें या नहीं, क्या है एक्सपर्ट्स की राय?
Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजारों में मंदी और अमेरिका-ईरान तनाव के कारण भारतीय सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई ...और पढ़ें

सोना ₹2600 और चांदी ₹7300 सस्ती; अब खरीदें या नहीं, क्या हैं एक्सपर्ट्स की राय?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| वैश्विक बाजारों में मंदी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी उथल-पुथल के बीच भारतीय सराफा बाजार में बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (gold silver price crash) दर्ज की गई। दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव 1,100 रुपए टूटकर 1.61 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया।
बाजार जानकारों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और सुरक्षित निवेश के रूप में डॉलर की मजबूत होती मांग की वजह से निवेशकों ने सोने से दूरी बनाना शुरू कर दिया है, जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ा।
सोने और चांदी के नए रेट्स
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को बाजार में 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,100 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 1,61,300 रुपए (gold price crash) प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सोना 1,62,400 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की चमक भी आज फीकी रही। चांदी की कीमत 3,300 रुपए की भारी गिरावट (silver price crash) के साथ 2,69,700 रुपए (silver rate today) प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई। मंगलवार को चांदी का बंद भाव 2,73,000 रुपए प्रति किलोग्राम था।
खबरें और भी
MCX पर भारी गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोना 1.45 फीसदी से ज्यादा टूट गया। खबर लिखे जाने तक यह 2283 रुपए की गिरावट के साथ 1,55,333 रुपए (gold price today) पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,57,898 रुपए और लो लेवल 1,54,953 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। पिछले दिन के क्लोज 1,57,616 और आज के लो लेवल के मुकाबले इसमें 2663 रुपए तक की कमी दर्ज हुई।
वहीं चांदी में दिन भर में 7300 तक की गिरावट दर्ज हुई। खबर लिखे जाने तक यह 1.93 फीसदी यानी 5225 रुपए की गिरावट के साथ 2,65,403 रुपए (silver price today) पर कारोबार कर रही थी। इस दौरान इसका हाई लेवल 2,72,628 रुपए और लो लेवल 2,63,272 रुपए रहा। पिछला क्लोज 2,70,628 था।
गिरावट की असली वजह क्या है?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने बताया कि,
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। निकट भविष्य में किसी समझौते की उम्मीद न दिखने से एनर्जी (क्रूड ऑयल) की कीमतें बढ़ने और ग्लोबल ट्रेड रुकने का डर है। इससे दुनिया भर में महंगाई लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर रह सकती है। ऐसे में अमेरिकी सेंट्रल बैंक 'फेडरल रिजर्व' ब्याज दरों को लंबे समय तक सख्त रख सकता है, जो सोने-चांदी के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है।
कोटक सिक्योरिटीज की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट कायनात चैनवाला के अनुसार, दक्षिणी ईरान में अमेरिका के नए हमलों के बाद सुरक्षित निवेश के रूप में डॉलर की मांग बहुत बढ़ गई है। डॉलर मजबूत होने से ही सोने में गिरावट आ रही है।
ग्लोबल मार्केट का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी भारी बिकवाली देखी गई। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 1.03% गिरकर 4,461.02 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं, चांदी भी करीब 3% की गिरावट के साथ 74.96 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह का कहना है कि फिलहाल कीमती धातुओं के बाजार पर पूरी तरह भू-राजनीतिक (जियोपॉलिटिकल) तनाव का असर हावी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।