Gold Silver Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी, ₹6100 तक टूटे दाम; खरीदें या नहीं? एक्सपर्ट ने दिए टारगेट
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिसमें सोना ₹1810 और चांदी ₹6130 तक सस्ती हुई। यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय ...और पढ़ें
-1776682653327_m.webp)
Gold Silver Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना चांदी, ₹6100 तक टूटे दाम; खरीदें या नहीं? एक्सपर्ट ने दिए टारगेट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई कमजोरी के चलते सोमवार को कीमती धातुओं की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी, दोनों में ही गिरावट (Gold Silver Price Crash) देखी गई।
कितना सस्ता हुआ सोना?
हाजिर मांग में कमी के चलते एमसीएक्स पर जून डिलीवरी वाला सोना 1810 रुपए तक की गिरावट दर्ज हुई और कीमत 1,52,799 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम के दिन के लो लेवल पर पहुंच गई। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,53,680 रुपए रहा। हालांकि, खबर लिखे जाने तक यह 1,53,563 रुपए (gold rate today) पर कारोबार कर कर रहा था। जबकि इसका पिछला क्लोज 1,54,609 रुपए था।
चांदी में कितनी आई गिरावट?
वहीं, चांदी में और भी बड़ी गिरावट देखी गई। सटोरियों द्वारा सौदे घटाने से चांदी का भाव 6130 रुपए गिरकर 2,51,012 रुपए (silver rate today) के दिन के लो लेवल पर चली गई। खबर लिखे जाने तक चांदी 2,51,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। इस दौरान इसका हाई लेवल 2,54,089 रुपए (silver rate today) रहा। जबकि पिछला क्लोज 2,57,142 रुपए था।
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोना 4,800 डॉलर के आसपास और चांदी 79 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही थी।
अक्षय तृतीया के बाद क्यों आई गिरावट?
इस गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय संकेत और निवेशकों द्वारा की गई मुनाफावसूली मुख्य वजह है। सेबी रजिस्टर्ड मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया कि.
हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) विवाद के दोबारा गहराने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने का डर बढ़ गया है, जिससे केंद्रीय बैंकों द्वारा मॉनेटरी पॉलिसी को सख्त करने यानी ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना है। इसी वजह से फिलहाल सोने और चांदी की मांग में कमी आई है।"
सोने-चांदी का टारगेट प्राइस क्या है?
हालांकि, यह गिरावट महज शॉर्ट टर्म के लिए है। एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार, लंबे समय के नजरिए से सोना, चांदी और कॉपर में तेजी आने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने सोने-चांदी के टारगेट प्राइस (Gold Silver Target Price 2026) भी दिए।
- सोना: $5,000 प्रति औंस (भारतीय करेंसी में करीब 1.49 से 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम)
- चांदी: $85 प्रति औंस (भारतीय करेंसी में करीब 2.54 लाख रुपए प्रति किलोग्राम)
निवेशकों को अनुज गुप्ता की सलाह
फिलहाल बाजार में अस्थिरता है, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए इस तरह की गिरावट खरीदारी का अच्छा मौका हो सकती है। हालांकि, किसी भी निवेश से पहले मार्केट के उतार-चढ़ाव पर नजर रखना जरूरी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।