Gold Silver Price: दिनभर तेजी के बाद रात में क्यों फिसले दाम? सोना-चांदी ₹3600 तक सस्ता, एक्सपर्ट ने बताई गिरावट की वजह
Gold Silver Price Today: सोमवार, 3 अगस्त को दिनभर की तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में अचानक बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशक हैरान रह गए। आ ...और पढ़ें
-1785771790866_m.webp)
Gold Silver Price: दिनभर तेजी के बाद रात में क्यों फिसले दाम? सोना-चांदी ₹3600 तक सस्ता, एक्सपर्ट ने बताई गिरावट की वजह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| अगर आप सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि सोमवार, 3 अगस्त को दिनभर तेजी के बाद रात को अचानक दोनों की कीमतों में तेज गिरावट (gold silver price crash) देखने को मिली। इससे निवेशकों के मन में सवाल उठने लगा कि आखिर बाजार में ऐसा क्या हुआ, जिससे सोना-चांदी फिसल गए।
MCX पर क्या हैं सोने-चांदी के ताजा रेट?
एमसीएक्स (MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना एक समय 816 रुपए टूटकर 1,42,560 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम के दिन के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक सोना 1,43,041 रुपए पर कारोबार कर रहा था। दिन के कारोबार में इसका हाई 1,43,924 रुपए (gold rate today) रहा, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,43,376 रुपए पर बंद हुआ था।
वहीं सितंबर डिलीवरी वाली चांदी में और बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी 3,619 रुपए टूटकर 2,13,780 रुपए (silver price today) प्रति किलो के लो लेवल तक पहुंच गई। हालांकि बाद में इसमें कुछ रिकवरी आई और यह 2,15,813 रुपए पर कारोबार करती दिखी। दिनभर में इसका हाई 2,19,399 रुपए (silver rate today) रहा, जबकि पिछला क्लोज 2,17,198 रुपए था।
क्यों आई गिरावट?
कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी (कमोडिटी रिसर्च) कायनात चैनवाला के मुताबिक,
अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरुआत में सोने और चांदी को कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी, डॉलर इंडेक्स में गिरावट और अमेरिका-जापान के संयुक्त येन सपोर्ट जैसे कारकों से सहारा मिला। लेकिन इसके बावजूद अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ऊंचे स्तर पर बनी हुई है, जिससे कीमती धातुओं की तेजी सीमित रही।
उन्होंने बताया कि बाजार की नजर अब अमेरिका के अहम आर्थिक आंकड़ों पर है। इस सप्ताह PMI, जॉब ओपनिंग, ADP रोजगार डेटा, बेरोजगारी के आंकड़े और शुक्रवार को आने वाली नॉन-फार्म पेरोल रिपोर्ट जारी होगी। इन आंकड़ों से यह तय होगा कि अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदें क्या रहेंगी।
उनका कहना है कि फिलहाल बाजार सितंबर में अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दर बढ़ाने की करीब दो-तिहाई संभावना मानकर चल रहा है। ऐसे में निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं, जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिला।
खबरें और भी
आने वाले दिनों में अमेरिकी आर्थिक आंकड़े ही तय करेंगे कि कीमती धातुओं में फिर तेजी लौटेगी या गिरावट का दौर कुछ और समय तक जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें- सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF पर बढ़ाया ₹25.5 तक टैक्स! नए रेट आज से लागू