सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी फिर धड़ाम, ₹4400 तक टूटे दाम; एक्सपर्ट ने बताईं गिरावट 2 वजहें, टारगेट भी दिया

    Updated: Wed, 27 May 2026 12:37 PM (IST)

    Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट वॉर और भारत में मांग में कमी के चलते सोने-चांदी की कीमतों में वैश्विक और घरेलू बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

     सोने-चांदी फिर धड़ाम, बाजार खुलते ही ₹4400 तक टूटे दाम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली| मिडिल ईस्ट वॉर के बीच एक बार फिर सोने-चांदी में गिरावट दर्ज (gold silver price crash) हुई। यह गिरावट वैश्विक बाजार से लेकर घरेलू वायदा बाजार देखी गई। कोमेक्स पर सोना 19 डॉलर टूटकर 4483 प्रति औंस पर ट्रेड करने लगा। वहीं चांदी 1.72 फीसदी टूटकर 75.28 डॉलर पर कारोबार करने लगी।

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की बात करें तो सोने में 663 रुपए तक की गिरावट देखी गई। वहीं चांदी 4400 रुपए तक सस्ती हो गई। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए सैन्य हमलों से बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ गया। अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ और व्यापारियों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी।

    आपके शहर में क्या हैं सोने-चांदी के ताजा रेट?

    शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
    नई दिल्ली ₹157,640 ₹144,503 ₹118,230 ₹269,180
    मुंबई ₹157,910 ₹144,751 ₹118,433 ₹269,640
    पटना ₹157,820 ₹144,668 ₹118,365 ₹269,500
    जयपुर ₹157,910 ₹144,751 ₹118,433 ₹268,520
    कानपुर ₹157,970 ₹144,806 ₹118,478 ₹268,630
    लखनऊ ₹157,970 ₹144,806 ₹268,630 ₹268,630
    भोपाल ₹158,100 ₹144,925 ₹118,575 ₹268,850
    इंदौर ₹158,100 ₹144,925 ₹118,575 ₹268,850
    चंडीगढ़ ₹157,740 ₹144,595 ₹118,305 ₹267,890
    रायपुर ₹157,680 ₹144,540 ₹118,260 ₹267,780

    MCX पर क्या हैं सोने-चांदी के ताजा रेट?

    एमसीएक्स पर जून डिलिवरी वाला सोना आज 1,57,541 रुपए पर ओपन हुआ। खबर लिखे जाने तक इसमें 458 रुपए की गिरावट (gold price crash) देखी गई और कीमत 1,57,158 रुपए प्रति 10 ग्राम (gold price today) हो गई। कारोबार के दौरान इसका हाई लेवल 1,57,898 रुपए और लो लेवल 1,56,953 रुपए (gold rate today) रहा। जबकि पिछले दिन यह 1,57,616 रुपए पर क्लोज हुआ था। पिछले दिन के क्लोज और आज के लो की तुलना में सोना 663 रुपए सस्ता हुआ।

    वहीं, जुलाई डिलिवरी वाली चांदी 2,72,603 रुपए के लेवल पर ओपन हुई। खबर लिखे जाने तक इसमें 4428 रुपए की कमी (silver price crash) आई और 2,66,725 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड (silver price today) करने लगी। इस दौरान इसका हाई लेवल 2,72,628 रुपए और लो लेवल 2,66,200 रुपए रहा। पिछले दिन यह 2,70,628 रुपए पर क्लोज (gold rate today) हुई थी। पिछले क्लोज और आज के लो लेवल की तुलना करें तो इसमें 4428 रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई।

    यह भी पढ़ें- गोल्ड-सिल्वर के बाद कॉपर में आने वाली है 'बड़ी सुपरसाइकिल', AI-EV और पावर ग्रिड की डिमांड से आएगा बूम; है कमाई का मौका?

    क्यों गिर रहे दाम, एक्सपर्ट ने बताई वजह?

    सेबी रजिस्टर्ड मार्केट एंड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया कि सोने-चांदी में गिरावट की दो बड़ी वजहें हैं। पहली- मिडिल ईस्ट वॉर। ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए सैन्य हमलों से कमोडिटी मार्केट क्रैश हुआ। और दूसरी बड़ी वजह है- डिमांड में कमी। पीएम मोदी की अपील के बाद भारत में सोने-चांदी की डिमांड में भारी कमी आई है। जिसके चलते सोने-चांदी के दाम लगातार गिर रहे हैं। चूंकि, इस वक्त न कोई त्योहार है और न ही वेडिंग सीजन, और इसलिए सोने-चांदी की डिमांड में भारी कमी देखी जा रही है।

    खबरें और भी

    सोने-चांदी का अगला टारगेट प्राइस क्या है?

    अनुज गुप्ता ने सोने-चांदी का नया टारगेट (gold silver forecast) भी दिया। उन्होंने बताया कि,

    वैश्विक बाजार में सोना 4400 डॉलर प्रति औंस जा सकता है और भारत के घरेलू बाजार में 1.55 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम (gold price prediction) रह सकता है। वहीं वैश्विक बाजार में चांदी 76 डॉलर से गिरकर 72 डॉलर रह सकती है। वहीं घरेलू बाजार में इसकी कीमत गिरकर 2.60 लाख रुपए (silver price prediction)रह सकती है।"