Gold Silver Price Crash: चांदी ₹13000 टूटी, सोना ₹3400 सस्ता; क्या खरीद का मौका है ये गिरावट?
Gold Silver Price Today Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। चांदी ₹13,000 और सोना ₹3 ...और पढ़ें

Gold Silver Price Crash : चांदी ₹13000 टूटी, सोना ₹3400 सस्ता; क्या खरीद का मौका है ये गिरावट?
Gold Silver Price Delhi: अगर आप ज्वैलरी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो सर्राफा बाजार ने बड़ा मौका दे दिया है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज हुई।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी 13000 रुपए (silver price crash) यानी करीब 4.85% टूटकर 2,55,000 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today delhi) रह गई। एक दिन पहले यह 2,68,000 रुपए (silver rate today delhi) पर बंद हुई थी। यानी लगातार दूसरे दिन निवेशकों की मुनाफावसूली ने दाम नीचे धकेल दिए।
सोना भी पीछे नहीं रहा। 99.9% शुद्धता वाला सोना 3,400 रुपए गिरकर 1,57,200 रुपए (gold price today delhi) प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि पिछला बंद भाव 1,60,600 रुपए (gold rate today delhi) था। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि ऊंचे स्तरों पर मुनाफा काटने की वजह से घरेलू बाजार में यह गिरावट आई।
यह भी पढ़ें- Silver Price Crash: चांदी की कीमतें धड़ाम... 7 दिन में ₹1.90 लाख सस्ती; एक्सपर्ट्स बोले- 25 फरवरी तक और गिरेगी कीमत
वैश्विक बाजार का कैसा रहा हाल?
दिलचस्प बात ये है कि वैश्विक बाजार में तस्वीर थोड़ी अलग रही। दिन की शुरुआत में गिरावट के बाद अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेज सुधार दिखा। हाजिर चांदी पहले करीब 10% गिरकर 64.08 डॉलर प्रति औंस तक आई, लेकिन बाद में 4.26% उछलकर 74 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई।
सोने में भी ऐसा ही ट्रेंड रहा। हाजिर सोना शुरुआती गिरावट में 4,654.86 डॉलर प्रति औंस तक फिसला, लेकिन बाद में रिकवर होकर 2.23% की बढ़त के साथ 4,887.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
क्यों आ रही गिरावट? एक्सपर्ट ने बताया
मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि कमजोर अमेरिकी रोजगार आंकड़ों ने सोने-चांदी को सपोर्ट दिया, लेकिन अमेरिका–ईरान बातचीत में संभावित प्रगति की उम्मीदों ने तेजी को सीमित कर दिया। यानी घरेलू बाजार में गिरावट, लेकिन ग्लोबल बाजार में रिकवरी, निवेशकों के लिए संकेत साफ है कि आगे के रुख पर नजर रखना जरूरी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।