Gold Silver Price Today LIVE: शाम 4 बजे तक कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट
Gold Silver Price Crash LIVE: इंटरनेशनल मार्केट में आज सोना-चांदी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इससे आज गिरावट के संकेत मिल रहे थे। वहीं कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने जागरण बिजनेस को बताया था कि आज सोना-चांदी सपाट कारोबार के साथ शुरुआत करेंगे। यह जून फ्यूजर कॉम गोल्ड में होते हुए भी दिख रहा है। आइए जानते हैं कि आज सोने और चांदी में कितनी गिरावट आई है।
-1776741540135_m.webp)
Gold Silver Price Crash LIVE: इंटरनेशनल मार्केट में आज सोना-चांदी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इससे आज गिरावट के संकेत मिल रहे थे। वहीं कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने जागरण बिजनेस को बताया था कि आज सोना-चांदी सपाट कारोबार के साथ शुरुआत करेंगे। यह जून फ्यूजर कॉम गोल्ड में होते हुए भी दिख रहा है। आइए जानते हैं कि आज सोने और चांदी में कितनी गिरावट आई है।
Gold Silver Price Indore: इंदौर में सोना, चांदी के भाव में नरमी
स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 200 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 1000 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई। कारोबारियों के अनुसार औसत भाव इस प्रकार रहे:
सोना: 153800 रुपये प्रति 10 ग्राम।
चांदी: 246500 रुपये प्रति किलोग्राम।
चांदी सिक्का: 2700 रुपये प्रति नग।
शाम 4 बजे तक कितना टूटा सोना-चांदी?
दोपहर शाम 4 बजे तक सोने में 236 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। इस समय 24 कैरेट वाले सोने का दाम 1,53,707 रुपये चल रहा है। सोने ने अब तक 1,533,360 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,53,992 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है। अगर चांदी की बात करें तो चांदी में इस समय 1278 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। इस समय 1 किलो चांदी का दाम 2,51,267 रुपये चल रहा है। चांदी ने अब तक 2,50,210 रुपये प्रति किलो का लो और 2,51,969 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।
नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान या भारत कहां है सोना सस्ता
श्रीलंका में सोना सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 49,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं पाकिस्तान में 24 कैरेट वाले सोने का दाम 43,252 रुपये प्रति 10 ग्राम और नेपाल में 24 कैरेट वाले सोने का भाव 25,514 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। अगर भारत की बात करें तो यहां सोने का दाम सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,53,698 रुपये है। हमने यहां भारत का लेटेस्ट रेट एमसीएक्स से लिया है।
Gold Price Target 2026: 2 लाख पार होगा सोना?
Gold Price Target 2026: जागरण बिजनेस को केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने नया टारगेट प्राइस दिया है। अजय केडिया की मानें तो इस साल के अंत तक 10 ग्राम वाले सोने का दाम 2 लाख रुपये पार जा सकता है।
कितना हुआ 24, 22 और 18 कैरेट का भाव?
| शहर | 24 कैरेट सोने का भाव | 22 कैरेट की कीमत | 18 कैरेट का भाव |
| पटना | 153,690 | 140882.5 | 115,267.50 |
| जयपुर | 153,750 | 140937.5 | 115,312.50 |
| कानपुर | 153,810 | 140992.5 | 115,357.50 |
| लखनऊ | 153,690 | 140882.5 | 115,267.50 |
| भोपाल | 153,810 | 140992.5 | 115,357.50 |
| इंदौर | 153,810 | 140992.5 | 115,357.50 |
| चंडीगढ़ | 153,650 | 140845.8333 | 115,237.50 |
| रायपुर | 153,590 | 140790.8333 | 115,192.50 |
Silver Price Crash: ₹1.70 लाख फिसली चांदी
Silver Price Crash: सोने की तरह चांदी ने भी इस साल जनवरी के अंत तक 4,20,000 रुपये प्रति किलो पहुंचकर ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था।आज दोपहर 12 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव 2,50,559 रुपये चल रहा है। अगर इसकी तुलना ऑल टाइम हाई से करें तो चांदी में 1,69,441 रुपये प्रति किलो की गिरावट है।
Gold Price Crash: अब तक 40 हजार की गिरावट
Gold Price Crash: सोने ने जनवरी के अंत तक 1,93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। सुबह 11.11 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Price Today) 1,53,862 रुपये चल रही है। अगर ऑल टाइम हाई से मौजूदा कीमत की तुलना करें तो सोने में 39,235 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की मानें तो अगर आप परंपरागत उद्देश्य से सोना खरीदना चाहते हैं तो इसे कभी भी खरीद सकते हैं। यह न देखें कि सोने में गिरावट या तेजी।
कहां मिल रहा है सोना-चांदी सबसे महंगा?
भोपाल और इंदौर में सोना-चांदी सबसे महंगा मिल रहा है। यहां सोने की कीमत 153,810 रुपये चल रही है। वहीं यहां 1 किलो चांदी का भाव 251,750 रुपये है।
कहां मिल रहा है सोना-चांदी सबसे सस्ता?
रायुपर में सोने की कीमत सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 153,590 रुपये है। सोने के अलावा यहां चांदी भी सबसे सस्ती मिल रही है। रायुपर में 1 किलो चांदी का भाव 2,51,213 रुपये चल रहा है।
Gold Silver Price: सोने-चांदी में आई गिरावट, समझें आसान भाषा
-1776748726727.jpg)
Sone Aur Chandi Ka Bhav: आपके शहर में सोने और चांदी का भाव
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹153,690 | ₹251,480 |
| जयपुर | ₹153,750 | ₹251,580 |
| कानपुर | ₹153,810 | ₹251,680 |
| लखनऊ | ₹153,690 | ₹251,550 |
| भोपाल | ₹153,810 | ₹251,750 |
| इंदौर | ₹153,810 | ₹251,750 |
| चंडीगढ़ | ₹153,650 | ₹251,480 |
| रायपुर | ₹153,590 | ₹251,380 |
Gold Price Crash: कितनी आई सोने में गिरावट?
Gold Price Crash: एमसीएक्स में सुबह 10.24 बजे 10 ग्राम सोने (Gold Rate Today) में 188 रुपये की गिरावट है। इस समय 10 ग्राम सोने का भाव 1,53,752 रुपये चल रहा है। सोने (Sone Ka Bhav) ने अब तक 1,53,675 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,53,992 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।
Silver Price Crash: कितनी सस्ती हुआ चांदी?
Silver Price Crash: एमसीएक्स पर सुबह 10.08 बजे 10 ग्राम चांदी की कीमत (Silver Price Today) 2,50,734 रुपये चल रही है। इसमें 1811 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी (Silver Rate Today) ने अब तक 2,50,210 रुपये प्रति किलो का लो और 2,51,222 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है। चांदी में 0.82 फीसदी गिरावट है।
Gold Silver Price Crash: कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?
कमोडिटी मार्केट खुलते ही चांदी (Silver Price Today) में 1500 रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिरावट दर्ज की जारी है। वहीं सोने (Gold Price Today) में हल्की-फुल्की गिरावट है। सुबह 9.10 बजे सोने में 85 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है।
Gold Silver Price Crash: कितनी आई सोने-चांदी में गिरावट?
Gold Silver Price: सुबह 8.40 बजे के आसपास इंटरनेशनल मार्केट कॉमेक्स में सोने का भाव (Sone Ka Bhav) 4816.20 डॉलर प्रति आउंस चल रहा है। वहीं इस समय चांदी की कीमत (Chandi Ka Bhav) 78.855 डॉलर प्रति आउंस चल रही है। सुबह 8.45 बजे तक सोने में 0.26 फीसदी और चांदी में 1.48 फीसदी की गिरावट है।