Gold Silver Price Crash: बुरी तरह क्रैश हुआ सर्राफा बाजार, चांदी ₹30 हजार टूटी, सोना भी फिसला; क्या हैं ताजा रेट?
Gold Silver Price Today Delhi: दो दिन की तेजी के बाद सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में चांदी ₹30,300 सस्ती होकर ₹2,6 ...और पढ़ें
-1770303030773_m.webp)
Gold Silver Price Crash: बुरी तरह क्रैश हुआ सर्राफा बाजार, चांदी ₹30 हजार टूटी, सोना भी फिसला; क्या हैं ताजा रेट?
Gold Silver Price Today: दो दिन की तेजी के बाद सोने-चांदी के दाम में जोरदार गिरावट आई है, जिससे सर्राफा बाजार में हलचल मच गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाजार में गुरुवार को चांदी करीब ₹30,300 सस्ती होकर ₹2,68,000 प्रति किलो (silver price today delhi) पर आ गई। वहीं 99.9% शुद्ध सोना ₹4,500 टूटकर (gold price fall) ₹1,60,600 प्रति 10 ग्राम (gold price today) रह गया। यह गिरावट वैश्विक बिकवाली और मजबूत होते डॉलर के कारण देखी गई।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, पिछले कारोबारी दिन चांदी ₹2,98,300 प्रति किलोग्राम (silver rate today) और सोना ₹1,65,100 प्रति 10 ग्राम (silver price today) पर बंद हुआ था। यानी एक ही दिन में चांदी में 10% से ज्यादा और सोने में करीब 3% की गिरावट आई। दो दिनों की तेजी के बाद बाजार का रुख अचानक पलट गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) के जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, डॉलर की मजबूती, फेडरेल रिजर्व (Federal Reserve) अधिकारियों के सख्त रुख और सुरक्षित निवेश की मांग घटने से कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है।
यह भी पढ़ें- सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा: MCX ने इतना बढ़ा दिया मार्जिन, ट्रेडर्स की जेब पर कैसे पड़ेगा असर? पूरी डिटेल
वैश्विक बाजार में गिरा सोना-चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी जोरदार गिरावट दर्ज हुई। हाजिर चांदी 11.94 डॉलर यानी 13.54% टूटकर 76.26 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। सोना भी 137.32 डॉलर गिरकर 4,826.99 डॉलर प्रति औंस रह गया।
डॉलर इंडेक्स, जो छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की ताकत मापता है, 0.25% बढ़कर 97.86 पर पहुंच गया। मिराए एसेट शेयर खान के (Mirae Asset Sharekhan) के प्रवीण सिंह का कहना है कि ओमान में अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले निवेशक सतर्क हैं, जिससे सोने पर दबाव बना हुआ है।
बाजार में फिलहाल उतार-चढ़ाव तेज है, इसलिए निवेशकों को संभलकर फैसला लेने की सलाह दी जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।