सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price Crash: धड़ाम हुआ सोना-चांदी, अब तक ₹45 हजार से ज्यादा गिरा भाव; आपके शहर में कितनी हुई कीमत?

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 10:49 AM (IST)

    Gold Silver Price Crash: मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण शेयर बाजार के साथ सोना-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में भी उतार-चढ़ाव देखा ज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Gold Silver Price Crash:मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध की वजह शेयर बाजार में लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही सोना-चांदी (Gold Silver Price Today में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। 30 मार्च को एमसीएक्स में सोना और चांदी दोनों ही 1400 रुपये से ज्यादा की गिरावट है। 

    30 march gold infograhpcis

    Gold Price Crash: कितना सस्ता हुआ सोना?

     एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,46,558 रुपये चल रही है। इसमें 697 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 1,44,212 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,49,250 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।

     Silver Price Crash: कितनी आई चांदी में गिरावट?

    चांदी में सुबह भारी गिरावट थी। हालांकि अब 10.30 बजे तक चांदी में रिकवरी आई है। सुबह 10.40 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी की कीमत 2,28,149 रुपये चल रही है। इसमें 195 रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी ने अब तक 2,25,763 रुपये प्रति किलो का लो और 2,28,786 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है। 

    अलग-अलग शहर में कितनी है कीमत?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹1,46,950 ₹228,910
    जयपुर ₹147,010 ₹229,000
    कानपुर ₹147,070 ₹229,090
    लखनऊ ₹147,070 ₹229,090
    भोपाल ₹147,030 ₹228,840
    इंदौर ₹146,890 ₹228,960
    चंडीगढ़ ₹146,920 ₹228,670
    रायपुर ₹146,860 ₹228,580

     यह भी पढ़ें:-1 अप्रैल से बदलेंगे सोने से जुड़े ये नियम, आप पर पड़ेगा सीधा असर

    कहां है सोना सबसे सस्ता और महंगा?

    रायपुर में आज सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,46,860 रुपये चल रही है। कानपुर और लखनऊ में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 1,47,070 रुपये चल रहा है। 

    कहां है चांदी सबसे सस्ती और महंगी?

    सोने के साथ रायुपर में चांदी भी सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 2,28,580 रुपये चल रही है। कानपुर और लखनऊ में चांदी सबसे महंगी मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,29,090 रुपये चल रहा है। 

    सोर्स- एमसीएक्स