सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी फिर धड़ाम, ₹30000 तक की गिरावट; आखिर बार-बार क्यों क्रैश हो रही धातुएं?

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 03:47 PM (IST)

    Gold Silver Price Crash Today: दो दिन की तेजी के बाद सोना-चांदी में भारी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर चांदी 12% तक टूटी, जबकि सोना भी 4500 रुपए गिरा, हाल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी फिर धड़ाम, ₹30000 तक की गिरावट; आखिर बार-बार क्यों क्रैश हो रही धातुएं?

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    Gold Silver Price Crash Today: दो दिन की तेजी के बाद सोना-चांदी में ऐसी बिकवाली आई कि निवेशकों के होश उड़ गए। अंतरराष्ट्रीय कमजोरी और मजबूत अमेरिकी डॉलर के दबाव में कीमती धातुएं बुरी तरह फिसल गईं, और दामों में एक झटके में भारी गिरावट दर्ज हुई।

    घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी 29,850 रुपए (silver price crash) यानी करीब 12% टूटकर 2,39,000 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) के लो लेवल तक पहुंच गईं। जबकि एक दिन पहले यही चांदी 2,68,850 रुपए (silver rate today) पर बंद हुई थी। यानी एक ही सत्र में जबरदस्त झटका।

    हालांकि, खबर लिखे जाने तक चांदी थोड़ी रिकवरी आई और पिछले दिन के मुकाबले 6.43 फीसदी की गिरावट रह गई। इस दौरान चांदी 17,300 रुपए गिरकर 2,51,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

    गोल्ड में 4500 रुपए तक की आई गिरावट

    कारोबार के दौरान सोना भी दबाव में रहा। अप्रैल डिलीवरी वाला सोना दोपहर 3.15 बजे तक 0.16 फीसदी यानी 238 रुपए की मामूली गिरावट (gold price fall) के साथ 1,52,808 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। जबकि पिछले सत्र में यह 1,53,046 रुपए (gold rate today) पर क्लोज हुआ था। खास बात यह है कि आज सुबह कारोबारी सत्र के दौरान इसमें 4591 रुपए तक की गिरावट (gold price crash) देखी गई थी। लेकिन दोपहर तक इसकी कीमतें रिकवर होने लगीं।

    यह भी पढ़ें- सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा: MCX ने इतना बढ़ा दिया मार्जिन, ट्रेडर्स की जेब पर कैसे पड़ेगा असर? पूरी डिटेल

    'मुनाफावसूली ने बिगाड़ दिया पूरा माहौल'

    मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि हाल की तेजी टिक नहीं पाई और मुनाफावसूली ने माहौल बिगाड़ दिया। रिसर्च फर्म ऑगमोंट की प्रमुख रेनिशा चैनानी के मुताबिक, सोना-चांदी ने हाल की पूरी बढ़त गंवा दी है। बाजार में दोबारा तेज बिकवाली और ऊंची अस्थिरता लौट आई है, जिससे तेजी का सिलसिला टूट गया।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आई भारी गिरावट

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी यही तस्वीर दिखी। कॉमेक्स पर दोपहर 3.15 बजे तक चांदी 5.65 डॉलर यानी 6.75% गिरकर 78 डॉलर प्रति औंस (silver price today comex) के आसपास कारोबार कर रही थी। कारोबार के दौरान यह 13% से ज्यादा टूटकर 73.38 डॉलर तक फिसल गई थी। वहीं सोना 48.60 डॉलर यानी 0.98% गिरकर 4902 डॉलर प्रति औंस (gold price today comex) पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले यह 5,000 डॉलर के ऊपर निकल गया था।

    'अभी और गिर सकता है सोना-चांदी'

    इंडसइंड सिक्योरिटीज के विश्लेषक जिगर त्रिवेदी बताते हैं कि बाजार में नए सिरे से बिकवाली का दबाव और बढ़ती अस्थिरता ने खासकर चांदी को बुरी तरह तोड़ा है। गिरावट पर खरीदारी की उम्मीद थी, लेकिन तेजी टिक न पाने से भरोसा कमजोर पड़ा है और दबाव आगे भी रह सकता है।

    विशेषज्ञों का मानना है कि फेडरल रिजर्व के सख्त रुख, ब्याज दरों में कटौती की धीमी उम्मीद और मजबूत डॉलर ने कीमती धातुओं की चमक फीकी कर दी है। जब तक वैश्विक संकेत नहीं सुधरते, सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव और तेज गिरावट का खतरा बना रह सकता है।