सर्च करे
Home

Trending

    Gold Silver Price Crash: सुबह तेजी, शाम को गिरावट: सोना-चांदी ₹3500 तक टूटे, क्या अब है खरीदारी मौका ?

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 07:13 PM (IST)

    Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। सुबह तेजी के बाद शाम तक सोना ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Gold Silver Price Crash: सुबह तेजी, शाम को गिरावट: सोना-चांदी ₹3500 तक टूटे, क्या अभी खरीदारी का है मौका ?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली| मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भारी उतार-चढ़ाव (gold silver price) देखने को मिला। सुबह बाजार में तेजी रही, लेकिन शाम तक कीमतों में तेज गिरावट आ गई।

    इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक दिन के अंत तक सोना करीब 1,900 रुपए (gold price falls) तक सस्ता हो गया, जबकि चांदी में करीब 3,500 रुपए (silver price fall) की गिरावट दर्ज की गई।

    IBJA पर क्या गोल्ड-सिल्वर के ताजा दाम?

    IBJA के शाम 5 बजे के रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,835 रुपए गिरकर 1,58,751 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं 22 कैरेट सोना 1,45,416 रुपए (gold rate today) और 18 कैरेट सोना 1,19,063 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

    चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट आई। दिन के कारोबार में चांदी 3,489 रुपए टूटकर 2,60,723 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,64,212 रुपए (silver rate today) प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

    आपके शहर में क्या हैं सोने-चांदी के रेट?

    शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
    नई दिल्ली ₹159,590 ₹146,291 ₹119,693 ₹260,810
    मुंबई ₹159,860 ₹146,538 ₹119,895 ₹261,260
    पटना ₹159,780 ₹146,465 ₹119,835 ₹261,120
    जयपुर ₹159,830 ₹146,511 ₹119,873 ₹261,550
    कानपुर ₹159,890 ₹146,566 ₹119,918 ₹261,650
    लखनऊ ₹159,890 ₹146,566 ₹119,918 ₹261,650
    भोपाल ₹160,020 ₹146,685 ₹120,015 ₹261,860
    इंदौर ₹160,020 ₹146,685 ₹120,015 ₹261,860
    चंडीगढ़ ₹159,850 ₹146,529 ₹119,888 ₹261,590
    रायपुर ₹159,790 ₹146,474 ₹119,843 ₹261,480

    यह भी पढ़ें- चीन-अमेरिका नहीं, इस मुस्लिम देश ने जनवरी में खरीदा सबसे ज्यादा सोना, रिपोर्ट में खुलासा; बेचने वालों में कौन आगे?

    सोने-चांदी में क्यों आ रहा उतार-चढ़ाव?

    विश्लेषकों ने कहा कि हाल ही में कीमती धातु की कीमतों में तेज उछाल के बाद व्यापारियों ने मुनाफावसूली की, भले ही वैश्विक रुझान मिश्रित रहे। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, नए सिरे से सुरक्षित-निवेश वाली परिसंपत्तियों की मांग के कारण सर्राफा की कीमतें ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रही थीं।

    हाजिर सोना 14.70 डॉलर या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 5,095.81 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 1.4 प्रतिशत बढ़कर 83.40 डॉलर प्रति औंस हो गई। कारोबारियों ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से कीमती धातुओं को समर्थन जारी है। हालांकि, मुनाफावसूली से घरेलू बाजारों में बढ़त सीमित रही।

    लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय उतार-चढ़ाव देखा गया, जो मुख्य रूप से पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और मजबूत सुरक्षित निवेश की खरीदारी के कारण था।