सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price Crash: अक्षय तृतीया के बाद धड़ाम हुई सोना-चांदी, खरीदने वालों की हुई मौज; चेक करें लेटेस्ट रेट

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 10:12 AM (IST)

    Gold Silver Price Crash: अक्षय तृतीया के अगले दिन सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज सोने में 1629 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांद ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Gold Silver Price Crash: कल देशभर में अक्षय तृतीया उत्सव मनाया गया। इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन सोने-चांदी मांग भी ज्यादा रहती है। इस वजह से ही अक्षय तृतीया आने से पहले सोने-चांदी हल्की-फुल्की तेजी देखी गई थी। हालांकि आज उत्सव के अगले दिन दोनों में ही अच्छी खासी गिरावट देखी जा रही है। 

    Gold silver infographics

    Gold Price Crash: कितना सस्ता हुआ सोना?

    सुबह 10 बजे के आसपास सोने (Gold Price Today) में 1629 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। इस समय 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत (Sone Ka Bhav) 1,52,980 रुपये चल रही है। सोने ने अब तक 1,52,829 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,53,251 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।

    Silver Price Crash: चांदी में कितनी आई गिरावट?

    सुबह 10 बजे के आसपास चांदी (Silver Price Today) में 5000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट है। इस समय 1 किलो चांदी का भाव (Chandi Ka Bhav) 2,52,049 रुपये चल रहा है। चांदी ने अब तक 2,51,785 रुपये प्रति किलो का लो और 2,54,089 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है। 

    Sone Aur Chandi Ka Bhav: आपके शहर में कितना है भाव?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹152,840 ₹252,400
    जयपुर ₹152,900 ₹252,500
    कानपुर ₹152,990 ₹252,620
    लखनऊ ₹152,970 ₹252,600
    भोपाल ₹153,110 ₹252,820
    इंदौर ₹153,110 ₹252,820
    चंडीगढ़ ₹152,950 ₹252,560
    रायपुर ₹152,890 ₹252,460

     

    कहां मिल रहा है सोना-चांदी सस्ता?

    पटना में आज सोना और चांदी दोनों ही सस्ते मिल रहे हैं। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,52,840 रुपये है। वहीं 1 किलो चांदी का भाव 2,52,400 रुपये है। 

    कहां मिल रहा है सोना-चांदी महंगा?

    भोपाल और इंदौर में सोना-चांदी आज सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1,53,110 रुपये है। वहीं 1 किलो चांदी 2,52,560 रुपये में मिल रही है। 

    सोर्स- एमसीए्कस