सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी हुआ सस्ता, 3 हजार तक गिर गए दाम; चेक करें अब कितनी हुई कीमत

    By IANSEdited By: Gyanendra Tiwari
    Updated: Sat, 02 May 2026 12:53 PM (IST)

    Gold Silver Price Crash: सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे सोना 1000 रुपये और चांदी 3000 रुपये से अधिक सस्ती हुई। अंत ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

     सोना-चांदी हुआ सस्ता, 3 हजार तक गिर गए दाम

    आईएएनएस, नई दिल्ली। Gold Silver Price Crash: सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः एक हजार रुपये और 3 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।

    इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम (Gold Rate Today) इस हफ्ते 1,216 रुपये कम होकर 1,50,263 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,51,479 रुपये पर था।

    22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,37,641 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,38,755 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,12,697 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,13,609 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

    29 अप्रैल को सबसे कम थी सोने की कीमत

    इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 29 अप्रैल को 1,47,973 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 27 अप्रैल को 1,51,186 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया।

    सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है।

    चांदी की कीमत भी टूटी

    चांदी का दाम 3,494 रुपये कम होकर 2,40,331 रुपये (Silver Price Today) प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,43,828 रुपये प्रति किलो था। इस हफ्ते चांदी में सबसे न्यूनतम दाम 29 अप्रैल को 2,36,300 रुपये प्रति किलो देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 27 अप्रैल को 2,43,720 रुपये प्रति किलो देखा गया।

    वैश्विक अस्थिरता के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर (Gold Rate on International Level) पर सोने का दाम कम होकर 4,585 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 74 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह फेड की ओर महंगाई बढ़ने के संकेत देना और सख्त टिप्पणी करना है, जिससे इस साल ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हो गई है।

    इसके अलावा उन्होंने कहा कि कच्चे तेल (Crude Price Hike) की कीमतों के लगातार ऊपरी स्तर पर बने रहने के कारण सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Gold Silver Target Price: कोई नहीं रोक सकता... 2 लाख के पार सोना, तो चांदी 3 लाख तक जाएगी; US से आई चेतावनी!

    खबरें और भी