Gold Silver Price Crash: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सोने-चांदी में फिर गिरावट, ₹7100 तक गिरे दाम; निवेशक क्या करें?
Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जिसमें 24 कैरेट सोना लगभग ₹2000 और चांदी ₹7100 तक सस् ...और पढ़ें
-1772714484624_m.webp)
Gold Silver Price Crash: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सोने-चांदी में फिर गिरावट, ₹7100 तक गिरे दाम; निवेशक क्या करें?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों पर दिखा है। घरेलू बाजार में दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोना करीब 2000 रुपए तक सस्ता (Gold Price Crash) हुआ है,
जबकि चांदी के दाम में लगभग 7100 रुपए की बड़ी गिरावट (Silver Price Crash) आई है। ऐसे में जिन निवेशकों ने हाल में ऊंचे भाव पर खरीदारी की थी, वे चिंता में हैं। सवाल यह है कि क्या यह गिरावट खरीदारी का मौका है या अभी और दबाव देखने को मिल सकता है।
आपके शहर में क्या हैं सोने-चांदी के ताजा रेट?
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹161,890 | ₹148,399 | ₹121,418 | ₹267,460 |
| मुंबई | ₹162,170 | ₹148,656 | ₹121,628 | ₹267,920 |
| पटना | ₹162,090 | ₹148,583 | ₹121,568 | ₹267,780 |
| जयपुर | ₹162,150 | ₹148,638 | ₹121,613 | ₹267,880 |
| कानपुर | ₹162,190 | ₹148,674 | ₹121,643 | ₹267,930 |
| लखनऊ | ₹162,190 | ₹148,674 | ₹121,643 | ₹267,930 |
| भोपाल | ₹162,320 | ₹148,793 | ₹121,740 | ₹268,150 |
| इंदौर | ₹162,320 | ₹148,793 | ₹121,740 | ₹268,150 |
| चंडीगढ़ | ₹162,150 | ₹148,638 | ₹121,613 | ₹267,860 |
| रायपुर | ₹162,080 | ₹148,573 | ₹121,560 | ₹267,760 |
IBJA पर कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी ?
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर गुरुवार के शाम 5 बजे के रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड 1962 रुपए उछाल के साथ 1,60,586 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन इसकी कीमत 1,62,548 (gold rate today) रुपए थी। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 1,46,423 रुपए और 18 कैरेट गोल्ड 1,20,440 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
जबकि चांदी में 7135 रुपए की गिरावट दर्ज हई और कीमत 2,64,212 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) हो गई। पिछले सत्र में यह कीमत 2,71,347 रुपए (silver rate today) थी।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: चांदी पहुंची 2.70 लाख के पार, सोने में भी आया उछाल; चेक करें लेटेस्ट रेट
MCX पर उछाल, कहां पहुंचे दाम?
एमसीएक्स पर अप्रैल डिलिवरी वाला सोना 333 रुपए के उछाल के साथ 1,61,858 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। ट्रेडिंग के दौरान इसका हाई सेवल 1,63,142 रुपए और लो लेवल 1,60,530 रुपए है। जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 1,61,525 रुपए पर क्लोज हुआ था।
वहीं मार्च डिलिवरी वाली चांदी 1710 रुपए की तेजी के साथ 2,63,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। इस दौरान इसका हाई लेवल 2,66,150 रुपए और लो लेवल 2,57,100 रुपए रहा। पिछले कारोबारी दिन यह 2,61,390 रुपए पर क्लोज हुई थी।
MCX पर कहां तक पहुंच सकता है सोना ?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने-चांदी का बड़ा ट्रेंड अभी भी मजबूत बना हुआ है। टेक्निकल चार्ट के मुताबिक MCX पर सोना फिलहाल साइडवेज-टू-बुलिश रेंज में ट्रेड कर रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार 1,58,000 रुपए का स्तर सोने के लिए अहम सपोर्ट माना जा रहा है।
अगर कीमतें इस स्तर के ऊपर टिके रहती हैं तो आने वाले समय में सोना फिर से तेजी पकड़ सकता है और 1,72,000 रुपए तक जाने की संभावना बन सकती है। वहीं इस सपोर्ट के नीचे क्लोजिंग होने पर थोड़ी गहरी गिरावट भी देखने को मिल सकती है।
तो क्या 3 लाख का आंकड़ा छू सकती है चांदी?
चांदी में भी सपोर्ट से मजबूत उछाल देखने को मिला है और बाजार का रुझान अभी पॉजिटिव बना हुआ है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक MCX पर 2,54,000 रुपए का स्तर चांदी के लिए अहम सपोर्ट है। जब तक कीमतें इसके ऊपर बनी रहती हैं, तब तक गिरावट पर खरीदारी की रणनीति बेहतर मानी जा रही है।
आने वाले समय में चांदी 3,00,000 रुपए के आसपास के रेजिस्टेंस स्तर को टेस्ट कर सकती है। कुल मिलाकर विश्लेषकों का कहना है कि छोटी अवधि में उतार-चढ़ाव रह सकता है, लेकिन ट्रेंड अभी भी तेजी की ओर इशारा कर रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।