सर्च करे
Home

Trending

    Gold Silver Price Crash: ये क्या...? वैश्विक तनाव के बावजूद भी सोने और चांदी में आई गिरावट, क्या है वजह; आपके शहर में कितना हुआ भाव

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 10:06 AM (IST)

    9 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों (Gold and Silver Price Today) में गिरावट दर्ज की गई, जो वैश्विक अस्थिरता के बावजूद हुई। आमतौर पर ऐसे समय में सोने औ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    9 मार्च, सोमवार को सोने और चांदी में गिरावट (Gold and Silver Price Today) दर्ज की गई है। ये गिरावट तब आई जब वैश्विक अस्थिरता है। मसलन यूएस और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। क्रूड ऑयल में बढ़ोतरी है और शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई है। इसलिए सब उलझन में है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? क्योंकि वैश्विक अनिश्चिता के समय सोने और चांदी में अक्सर तेजी देखी जाती है। ये समझने से पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी के दाम (Gold Silver Rate Today) में कितनी गिरावट आई है?

    Gold Price Today: कितना है सोने का भाव?

    सुबह 10 बजे के आसपास 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate) में 1214 रुपये की गिरावट आई है। इस समय 10 ग्राम सोने का दाम 1,60,420 रुपये चल रहा है। सुबह 10 बजे तक सोने ने अब तक 1,59,826 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,60,672 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।  

    Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?

    सुबह 10 बजे वायदा बाजार में 1 किलो चांदी का भाव (Silver Rate) 2,63,705 रुपये चल रहा है। इसमें 4580 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने सुबह 10 बजे तक 2,63,705 रुपये प्रति किलो का लो और 2,67,498 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है। 

    Gold Silver Rate: पटना से लेकर रायपुर तक कितनी घटी कीमत?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹160,420 ₹261,470
    जयपुर ₹160,480 ₹261,580
    कानपुर ₹160,490 ₹261,090
    लखनऊ ₹160,490 ₹261,090
    भोपाल ₹160,620 ₹261,290
    इंदौर ₹160,620 ₹261,290
    चंडीगढ़ ₹160,450 ₹261,020
    रायपुर ₹160,440 ₹261,510

    Sone Ka Bhav: सस्ता और महंगा सोना?

    9 मार्च, सोमवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 1,60,420 रुपये चल रही है। यहां सोने की कीमत सबसे कम है। भोपाल और इंदौर में सोने का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 160,620 रुपये चल रहा है। 

    Chandi ka Bhav: कहां है सबसे सस्ती और महंगी?

    चंडीगढ़ में चांदी की कीमत सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 2,61,020 रुपये चल रहा है। जयपुर में चांदी सबसे महंगी मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,61,580 रुपये चल रहा है। 

    अब जानते हैं कि वैश्विक अनश्चिताओं के बावजूद सोने और चांदी में गिरावट क्यों है। इसे लेकर केडिया एडवाइजरी ने क्या कहा है?

    • केडिया एडवाइजरी की मानें तो वैश्विक अस्थिरता के बावजूद, मजबूत होते अमेरिकी डॉलर ने बुलियन पर दबाव बढ़ा दिया है, जिससे सुरक्षित निवेश की ओर रुझान सीमित हो गया है। क्योंकि डॉलर महंगा हुआ तो अब सोना और चांदी खरीदने के लिए ज्यादा वैल्यू देनी होगी। इससे खरीदारी कम हो गई है। 
    • सोना और चांदी पर निवेशकों का विश्वास कम हुआ है। क्योंकि ये अफवाह फैलाई जा रही थी कि तरलता बढ़ाने के लिए केंद्रीय बैंक सोना बेच रहे हैं। 
    • शेयर बाजार में हुए नुकसान की भरपाई लोग सोने और चांदी बेचकर कर रहे हैं।
    • निवेशकों के बीच 'इंतजार करो और देखो' की नीति बनते हुए दिख रही है।