सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price Down: सोने-चांदी में आई गिरावट, आपके शहर में कितना हुआ सस्ता? चेक करें लेटेस्ट रेट

    Updated: Mon, 04 May 2026 10:26 AM (IST)

    Gold Silver Price Today: इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold Silver Price Down) दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर सोना 300 ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Gold Silver Price Today: इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने-चांदी में सुस्ती देखी जा रही है। हालांकि ये गिरावट इतनी बड़ी नहीं है। सुबह 10 बजे के आसपास सोने में 300 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की गिरावट है। वहीं चांदी में 900 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट है। आइए जानते हैं कि देशभर में सोना-चांदी का भाव कितना चल रहा है?

    Gold Price Today: कितना है सोने का दाम?

    सुबह 10 बजे के आसपास एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate) 1,51,048 रुपये चल रही है। इसमें 304 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। सोने ने अब तक 1,50,860 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,51,347 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    Silver Price Today: कितना है चांदी का भाव?

    सुबह 10.20 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम (Silver Rate) 2,49,968 रुपये चल रहा है। इसमें 969 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 2,49,760 रुपये प्रति किलो का लो और 2,51,231 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है। 

    आपके शहर में कितनी हुई कीमत?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹149,510 ₹248,890
    जयपुर ₹150,750 ₹248,990
    कानपुर ₹150,810 ₹249,090
    लखनऊ ₹150,810 ₹249,090
    भोपाल ₹150,930 ₹249,280
    इंदौर ₹150,930 ₹249,280
    चंडीगढ़ ₹150,770 ₹249,020
    रायपुर ₹150,710 ₹248,920

     

    पटना में आज सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,49,510 रुपये है। वहीं भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 1,50,930 रुपये है। अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी सबसे सस्ती है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 2,48,890 रुपये है। वहीं सोने की तरह भोपाल और इंदौर में चांदी भी सबसे महंगी मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 2,49,280 रुपये है। 

    सोर्स- एमसीएक्स 

    खबरें और भी