Gold Silver Price Crash: आखिर और कहां तक गिरेगा , चांदी में ₹4000 तो सोने में ₹800 की गिरावट, चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के कारोबार में चांदी ₹4813 प्रति किलो और सोना ₹1031 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। ...और पढ़ें
-1779775685750_m.webp)
HighLights
चांदी की कीमत में ₹4813 प्रति किलो की भारी गिरावट।
सोने के दाम में ₹1031 प्रति 10 ग्राम की कमी।
आज सुबह के कारोबार में धातुओं के भाव गिरे।
Gold Silver Price Today: आज फिर सोने-चांदी में तबाड़तोड़ गिरावट देखी जा रही है। सुबह 10.30 बजे के आसपास चांदी में 4813 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। वहीं सोने में 1031 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में सोना-चांदी कितना सस्ता हुआ है?
Gold Price Today: कितना है सोने का भाव?
सुबह 10.45 बजे सोने में 1031 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। इस समय 10 ग्राम सोने का दाम 1,58,050 रुपये चल रहा है। सोने ने अब तक 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,58,789 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।
Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?
सुबह 10.50 बजे चांदी में 4691 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। इस समय 1 किलो चांदी का दाम 2,72,025 रुपये चल रहा है। चांदी ने अब तक 2,71,580 रुपये प्रति किलो का लो और 2,74,727 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।
आपके शहर में कितना है दाम?
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹158,470 | ₹271,770 |
| जयपुर | ₹158,530 | ₹271,870 |
| कानपुर | ₹158,660 | ₹272,290 |
| लखनऊ | ₹158,660 | ₹272,290 |
| भोपाल | ₹158,790 | ₹272,510 |
| इंदौर | ₹158,810 | ₹272,660 |
| चंडीगढ़ | ₹158,640 | ₹272,370 |
| रायपुर | ₹158,580 | ₹272,260 |
पटना में सोने की कीमत सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 1,58,470 रुपये चल रहा है। इंदौर में सोने का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,58,810 रुपये चल रही है। अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,71,770 रुपये चल रहा है। इंदौर में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,72,660 रुपये चल रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।