Gold and Silver Price: 2.60 लाख चांदी और 1.60 लाख सोना यही रहेगी कीमत, क्या आएगी कोई बड़ी गिरावट या तेजी? एक्सपर्ट से जानें
सोना और चांदी (Gold and Silver Price) कई दिनों से स्थिर दिख रहे हैं, लेकिन केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया इसे अस्थिर बताते हैं। उनके अनुसार, बाजार इंतज ...और पढ़ें

कई दिनों से सोना और चांदी सामान्य कीमत पर ट्रेड कर रहा है। अगर चांदी की बात करें तो ये 2.60 लाख रुपये प्रति किलो से 2.70 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास ट्रेड कर रही है। वहीं सोना भी लंबे समय से 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है।
तो क्या निवेशक इसे स्थिर कीमत समझें? हमने इसे लेकर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया से बातचीत की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इसके पीछे क्या वजह बताई है।
एक्सपर्ट ने क्या बताई वजह?

अजय केडिया ने कहा कि अभी जो सोने और चांदी की कीमत देखी जा रही है, इसे स्थिर नहीं माना जा सकता। मार्केट अभी इंतजार में बैठी है और वह किसी भी तरह जा सकती है (बढ़ोतरी या गिरावट) । यूएस और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। युद्ध के समय तो सोने और चांदी में ताबड़तोड़ तेजी आनी चाहिए लेकिन ऐसा हो नहीं रहा। क्योंकि-
मार्जिन कॉस्ट में बढ़ोतरी की गई है। ये बात सच है कि एमसीएक्स की ओर से इसमें बढ़ोतरी के बाद कटौती की गई थी। लेकिन ये इतनी ज्यादा नहीं थी। कुल मिलाकर मार्जिन कॉस्ट बढ़ने से लोग भारी मात्रा में नहीं खरीद रहे हैं।
दूसरा शेयर बाजार में जो गिरावट आ रही है उसकी भरपाई अब लोग सोने और चांदी से कर रहे हैं। उदाहरण के लिए मान लीजिए किसी को 1 लाख का शेयर बाजार में नुकसान होता है तो वे इसकी भरपाई सोने और चांदी को बेचकर कर रहे हैं।
लेकिन बिकवाली के बाद भी सोने में गिरावट इसलिए नहीं आ रही है क्योंकि यूएस और ईरान के बीच युद्ध जारी है।
आप क्या करें?
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने निवेशकों को ये सलाह दी है कि वे इस वक्त सोना या चांदी निवेश के उद्देश्य से न खरीदें। अगर वे खरीदना भी चाहते हैं तो सिल्वर या गोल्ड ईटीएफ में एसआईपी के जरिए निवेश कर सकते हैं। एसआईपी बाजार में के उतार-चढ़ाव में स्थिरता बनाए रखता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।