Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में जोरदार उछाल, ₹4300 तक बढ़े दाम; क्यों आई तेजी और क्या है नया टारगेट?
Gold Silver Price Hike: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। चांदी की कीमत 4,300 रुपए प्रति किलो तक बढ़ी, जबकि सोना 8 ...और पढ़ें

सोने-चांदी में जोरदार उछाल, कीमतों में ₹4300 तक की वृद्धि, जानें नया टारगेट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह की शुरुआत भारी हलचल के साथ हुई। खुदरा खरीदारों और स्टॉकिस्टों की ओर से आई अचानक मांग के कारण सोमवार को दिल्ली में चांदी और सोने की कीमतों में बड़ा उछाल (gold silver price hike) देखा गया। चांदी की कीमत 4,300 रुपए की छलांग लगाकर 2.57 लाख रुपए प्रति किलो (silver price hike) के स्तर को पार कर गई है, जबकि सोना भी 800 रुपए महंगा हो गया है।
क्या हैं सोने-चांदी के ताजा रेट?
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के अनुसार, चांदी की कीमत शुक्रवार के 2,53,000 रुपए से बढ़कर अब 2,57,300 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम (करों सहित) पर पहुंच गई है। इसी तरह, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,56,200 रुपए से बढ़कर 1,57,000 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम हो गया है।
घरेलू बाजार में यह तेजी तब आई है, जब वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं के दाम दबाव में दिख रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.35% गिरकर 79.71 डॉलर और सोना 0.52% गिरकर 4,805.09 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
क्या निवेश का है सही समय?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि,
आमतौर पर युद्ध जैसे हालात में सोने-चांदी को 'सेफ हेवन' माना जाता है और कीमतें बढ़ती हैं, लेकिन इस बार बाजार में भारी उतार-चढ़ाव (Volatility) के कारण बिकवाली देखी जा रही है। कच्चे तेल के 120 डॉलर की ओर बढ़ने से महंगाई का डर बढ़ा है, जिससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती के बजाय उन्हें स्थिर रख सकता है। इससे मार्केट में नकदी (Liquidity) कम होगी।"
अजय केडिया ने दिया सोने-चांदी का टारगेट
केडिया के मुताबिक, अगले 1 से 1.5 महीने तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। उन्होंने सोने-चांदी का टारगेट प्राइस (gold silver target price 2026) भी दिया।
- सोना: 1,40,000 से 1,42,000 रुपए के आसपास सपोर्ट है और यह ऊपर में 1,60,000 रुपए तक जा सकता है।
- चांदी: इसका कारोबार 2,35,000 से 2,75,000 रुपए के बीच रहने की उम्मीद है।
निवेशकों की नजर अब इस सप्ताह आने वाले अमेरिकी रिटेल सेल्स और बेरोजगारी के आंकड़ों पर है, जिससे बाजार की अगली दिशा तय होगी।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी, ₹6100 तक टूटे दाम; खरीदें या नहीं? एक्सपर्ट ने दिए टारगेट
क्यों बढ़ रही है अनिश्चितता?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, वैश्विक भू-राजनीतिक हालात तेजी से बदल रहे हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पास तनाव बढ़ गया है। ईरान द्वारा सख्त नियंत्रण लागू करने और अमेरिका द्वारा एक ईरानी जहाज को जब्त किए जाने से शांति वार्ता पर काले बादल छा गए हैं।
इस तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और महंगाई बढ़ने की आशंका है, जिससे डॉलर मजबूत हुआ है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में धातुओं पर दबाव पड़ा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।