Gold Silver Price Hike: कच्चे तेल में गिरावट से सोने-चांदी में आई तूफानी तेजी, ₹7000 तक बढ़े दाम; चेक करें ताजा भाव
Gold Silver Price Hike: बृहस्पतिवार को सोने की कीमत में ₹600 और चांदी में ₹7000 की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे कीमतें क्रमशः ₹1.56 लाख प्रति 10 ग्र ...और पढ़ें
-1778169142517_m.webp)
कच्चे तेल में गिरावट से सोने-चांदी में आई तूफानी तेजी
भाषा, नई दिल्ली। Gold Silver Price Hike: बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर 1.56 लाख रुपये (Gold Price Today) प्रति 10 ग्राम हो गयी। यह तेजी डॉलर में गिरावट और अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीदों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण आई है।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, औद्योगिक मांग में सुधार के कारण चांदी की कीमत 7000 रुपये बढ़कर 261500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। यह लगातार चौथा दिन है जब चांदी की कीमतों में तेजी आई है।
99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर 156000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गयी। बुधवार को सोने की कीमत 2,900 रुपये बढ़कर 155400 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 155200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।
7000 रुपये महंगी हुई चांदी
चांदी की कीमत में भी लगातार चौथे दिन तेजी आई और यह 7000 रुपये बढ़कर 261500 रुपये (Silver Price Hike) प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गयी। पिछले सत्र में चांदी की कीमत में 3500 रुपये बढ़कर 254500 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, "अमेरिका-ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर बनी उम्मीदों से कीमती धातुओं के बाजार में सकारात्मक माहौल बना रहा। इससे सोने की कीमतों में तेजी बनी रही।"
गांधी ने कहा, "डॉलर में जारी कमजोर रुख से कीमती धातुओं को और सहारा मिला। डॉलर सूचकांक 98 के स्तर से नीचे रहा। अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष को सुलझाने के लिए संभावित समझौते को लेकर बाजार में चल रही अटकलों के कारण डॉलर में आई गिरावट से मौद्रिक नीति में नरमी की संभावनाएं बनी हैं।"
खबरें और भी
ब्रेंट क्रूड ऑयल 3% गिरा
बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.88 पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।
इससे यह 97.97 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में, सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़त देखने को मिली। हाजिर सोना 0.9 प्रतिशत बढ़कर 4,734.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
इंटरनेशनल मार्केट में 5% चांदी की कीमत
हाजिर चांदी की कीमतें पांच प्रतिशत से भी अधिक बढ़कर 81.35 डॉलर प्रति (Silver Price on Comex) औंस हो गईं।
लेमन के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा, "कीमती धातुओं की कीमतों में इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण पश्चिम एशिया में तनाव में आई कमी है। इससे बाजार का माहौल बेहतर हुआ है।"
यह भी पढ़ें- अनिल अग्रवाल के बाद अब अंबानी ने खोला अदाणी के खिलाफ मोर्चा, कहा- कब्जाना चाह रहे मेरी कंपनी; HC में लगाई गुहार
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।