सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price Hike: सोने-चांदी में जोरदार उछाल, ₹7000 तक बढ़े दाम; इन 3 वजहों से आई तूफानी तेजी!

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 07:53 PM (IST)

    Gold Silver Price Hike Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। शादी के सीजन की शुरुआत, कमजोर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Gold Silver Price Hike: सोने-चांदी में जोरदार उछाल, ₹7000 तक बढ़े दाम; इन 3 वजहों से आई तूफानी तेजी!

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली| दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों ने लंबी छलांग (gold silver price hike) लगाई है। शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने से ठीक पहले आई इस तेजी ने खरीदारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। सोमवार को कीमती धातुओं के दाम में करीब 3% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

    कितने बढ़े सोने-चांदी के दाम दाम?

    अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के मुताबिक, चांदी की कीमतों में 7,000 रुपए (silver price hike) का भारी उछाल आया है। इसके बाद अब एक किलो चांदी की कीमत 2,37,000 रुपए (टैक्स सहित) पर पहुंच गई है, जो पिछले कारोबारी सत्र में 2,30,000 रुपए (silver price today) थी।

    वहीं, अगर सोने की बात करें तो 99.9% शुद्धता वाला सोना 3,700 रुपए महंगा होकर 1,51,500 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय यह 1,47,800 रुपए (gold rate today) पर था।

    सोने-चांदी में अचानक क्यों आई तेजी?

    बाजार के जानकारों का कहना है कि इस उछाल के पीछे मुख्य रूप से तीन बड़े कारण हैं:

    • शादी का सीजन: भारत में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है, जिसकी वजह से ज्वेलर्स ने जमकर खरीदारी (लिवाली) शुरू कर दी है।
    • रुपए की कमजोरी: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया पहली बार 95 के पार चला गया। रुपया कमजोर होने से घरेलू बाजार में सोने के दाम बढ़ जाते हैं।
    • ग्लोबल मार्केट: अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में गिरावट और वैश्विक बाजार में आए सकारात्मक रुख ने कीमतों को सपोर्ट किया है।

    क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

    एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी के अनुसार, कीमतों में आई हालिया गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी की, जिससे बाजार को मजबूती मिली। वहीं, मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में सोना फिलहाल 4,530 डॉलर प्रति औंस के आसपास है, लेकिन बाजार अभी भी अस्थिर है। व्यापारी अब डॉलर की चाल और तेल की कीमतों पर नजर बनाए हुए हैं।

    बड़ी गिरावट के बाद रिकवरी

    भले ही सोमवार को कीमतें बढ़ी हों, लेकिन यह महीना सोने-चांदी के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग बताते हैं कि इस महीने सोने में करीब 16% की ऐतिहासिक गिरावट देखी गई है, जो दशकों की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक है।

    आंकड़ों पर गौर करें तो 2 मार्च से अब तक सोना 21,300 रुपए (12.3%) सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमतों में 63,000 रुपए (21%) तक की भारी कटौती देखी गई है।

    यह भी पढ़ें- Gold Price Crash: रूस के बाद इस मुस्लिम देश ने बेच दिया ₹76 हजार करोड़ का 60 टन सोना, अब आएगी असली गिरावट?