सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price: चांदी में जोरदार उछाल, ₹3 लाख के करीब पहुंची कीमत; गोल्ड ने भी दिखाई रफ्तार, क्या हैं ताजा रेट?

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 06:41 PM (IST)

    Gold Silver Price Hike Today: पिछले दिनों की गिरावट के बाद सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। दिल्ली में चांदी ₹3 लाख प्रति किलोग्राम के कर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Gold Silver Price: चांदी में जोरदार उछाल, ₹3 लाख के पास पहुंची कीमत; गोल्ड ने भी दिखाई रफ्तार, क्या हैं ताजा रेट?

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    Gold Silver Price Today: पिछले दिनों भारी गिरावट के बाद सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल (gold silver price hike) आया और दोनों धातुएं रिकॉर्ड स्तर के बेहद करीब पहुंच गई। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत उछलकर करीब ₹3 लाख प्रति किलोग्राम (silver price today) के करीब पहुंच गई। जबकि सोना ₹1.65 लाख प्रति 10 ग्राम (gold price today) के स्तर तक चढ़ गया।

    ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक चांदी 14,300 रुपए यानी 5% से ज्यादा महंगी (silver price hike) होकर 2,98,300 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) (silver rate today) पर बंद हुई। इससे पहले यह ₹2,84,000 प्रति किलो पर थी। यानी सिर्फ एक दिन में बड़ा धमाका देखने को मिला।

    सोना ₹7400 बढ़कर कहां पहुंचा?

    सोना भी पीछे नहीं रहा। 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹7,400 महंगा होकर ₹1,65,100 प्रति 10 ग्राम (gold rate today) पर पहुंच गया, जबकि पिछले सत्र में यह ₹1,57,700 था। बाजार में दो दिन से लगातार तेजी बनी हुई है। वहीं, वैश्विक स्तर पर भी सोना 140 डॉलर से ज्यादा चढ़कर 5075 डॉलर प्रति औंस के ऊपर ट्रेड करता दिखा, जबकि चांदी करीब 5% उछलकर 89 डॉलर प्रति औंस के पास पहुंची।

    यह भी पढ़ें- 75 दिन में ₹3.35 लाख पार जाएगा सोना? जेपी मॉर्गन का दावा- 800 टन गोल्ड खरीदेंगे केंद्रीय बैंक, दिया टारगेट प्राइस

    सोने-चांदी में क्यों आई रिकवरी?

    ट्रेडर्स के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे मजबूत संकेत, कमजोर अमेरिकी डॉलर और सुरक्षित निवेश की मांग ने कीमती धातुओं को ऊपर धकेला है। लेमन मार्केट डेस्क (Lemonn Markets Desk) के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा कि हाल की तेज गिरावट के बाद निवेशकों की वापसी से सोना-चांदी में जोरदार रिकवरी आई है।

    एचडीएफसी सिक्योरिटी (HDFC Securities) के कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी का कहना है कि अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर भाग रहे हैं। भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ते ही सोना-चांदी की मांग तेज हो जाती है।

    एक्सपर्स्ट्स का मानना है कि तेजी का यह दौर संकेत दे रहा है कि आगे भी उतार-चढ़ाव तेज रह सकता है और आम खरीदार के लिए ज्वेलरी खरीदना और महंगा पड़ सकता है।