सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price: चांदी में तूफानी तेजी, ₹5900 बढ़े दाम; सोने में भी जोरदार उछाल, क्या अब है निवेश का मौका?

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 08:55 PM (IST)

    Gold Silver Price Hike: वैश्विक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनाव के कारण दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आया है। ज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Gold Silver Price: चांदी में तूफानी तेजी, ₹5900 बढ़े दाम; सोने में भी जोरदार उछाल, क्या अब है निवेश का मौका?

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली| वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सर्राफा बाजार में एक बार फिर जोरदार तेजी (gold silver price hike) देखने को मिली है। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के बाजार में चांदी और सोना दोनों की कीमतों में करीब 2% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुरक्षित निवेश की तरफ बढ़ते रुझान ने कीमती धातुओं को सहारा दिया।

    अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी 5,900 रुपए चढ़कर 2,77,900 रुपए (gold price today) प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर पहुंच गई। मंगलवार को यह 2,72,000 रुपए प्रति किलो (silver price today) पर बंद हुई थी। यानी एक ही दिन में करीब 2% की तेजी आई है।

    सोना भी लगातार पांचवें सत्र में मजबूत रहा। 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,000 रुपए बढ़कर 1,64,200 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गया। पिछले सत्र में इसका भाव 1,63,200 रुपए था। यानी करीब 1% की बढ़त दर्ज हुई।

    एक्सपर्ट्स ने बताई तेजी की वजह

    एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार,

    अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। खासकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ओर से ज्यादा शुल्क लगाने की धमकियों ने बाजार को अस्थिर बना दिया है। इसका सीधा फायदा सोने-चांदी को मिल रहा है।"

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी दिखी। हाजिर चांदी 3.13 डॉलर यानी 3.59% बढ़कर 90.30 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं सोना लगभग 1% उछलकर 5,181.46 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

    यह भी पढ़ें- यहां रखा है दुनिया के 60 देशों का 5000 टन सोना, 12-12 किलो की ईंटो का लगा है ढेर; सामने आईं खजाने की तस्वीरें

    गिरावट के बाद दोनों धातुओं में रिकवरी

    मिराए एसेट शेयरखान के प्रवीण सिंह का कहना है कि मंगलवार की गिरावट के बाद सोने ने अच्छी रिकवरी की है। वहीं ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच जिनेवा में होने वाली तीसरे दौर की बातचीत और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अनिश्चितता ने बाजार में जोखिम का माहौल बनाए रखा है।

    कुल मिलाकर, वैश्विक तनाव और अस्थिरता के दौर में सोना-चांदी फिर से निवेशकों की पहली पसंद बनते दिख रहे हैं।

    women achievers
    women achievers

    बड़ी खबरें