Gold Silver Price Hike: 3 दिन भारी गिरावट के बाद सोने-चांदी में धमाकेदार उछाल, ₹40000 तक बढ़े दाम; क्या हैं ताजा रेट?
Gold Silver Price Today: तीन दिन की भारी गिरावट के बाद मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखा गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 7 बज ...और पढ़ें

Gold Silver Price Hike: 3 दिन भारी गिरावट के बाद सोने-चांदी में धमाकेदार उछाल, ₹40000 तक बढ़े दाम; क्या हैं ताजा रेट?
Gold Silver Price Today: तीन दिन की तगड़ी गिरावट से घबराए निवेशकों को मंगलवार को तब राहत मिली, जब वायदा बाजार में सोने और चांदी ने जोरदार वापसी की। तेज लिवाली के चलते कीमतों में बड़ी उछाल दर्ज की गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मार्च 2026 डिलिवरी वाली चांदी में शाम 7 बजे के आसपास अचानक तेजी और कीमत 40,000 रुपए (Silver Price Hike) से ज्यादा तक बढ़ गई। खबर लिखे जाने तक चांदी 2,74,558 रुपए (silver rate today) प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। इस दौरान 2,78,000 रुपए (silver price today)दिन हा हाई लेवल और 2,45,711 रुपए लो लेवल रहा। जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 2,36,261 रुपए पर क्लोज हुई थी।
यह तेजी उस भारी बिकवाली के बाद आई है, जिसने निवेशकों को हिला दिया था। शुक्रवार से सोमवार तक चांदी 41% टूट गई थी और 1,63,632 रुपए प्रति किलो की गिरावट (silver price crash) आई थी। 29 जनवरी को चांदी 4,20,048 रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर (silver all time high) पर पहुंची थी, जिसके बाद यह तेज गिरावट शुरू हुई।
यह भी पढ़ें- Gold-Silver चीन और सट्टेबाजी... 1980 के बाद सबसे बड़े मार्केट क्रैश के पीछे ड्रैगन का हाथ; आगे क्या होने वाला है?
सोना भी उछला, क्या है ताजा कीमत?
सोने में भी जबरदस्त सुधार दिखा। अप्रैल डिलिवरी वाला सोना मंगलवार को 7,923 रुपए (gold price hike) यानी 5.5% चढ़कर 1,51,914 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले तीन सत्रों में सोना करीब 40,000 रुपए यानी 22% टूट चुका था। 29 जनवरी को इसका बंद भाव 1,83,962 रुपए (gold rate today) था।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग के मुताबिक, “मंगलवार को सोने-चांदी में जोरदार रिकवरी आई। हफ्ते की शुरुआत में आई भारी गिरावट के बाद सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी और सट्टेबाजों की नई लिवाली से दाम उछले।”
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी यही रुख दिखा। न्यूयॉर्क के कॉमेक्स (COMEX) में मार्च चांदी वायदा 9.59 डॉलर यानी 12.45% उछलकर 86.6 डॉलर प्रति औंस हो गया। अप्रैल सोना वायदा 287.19 डॉलर यानी 6.17% बढ़कर 4,939.79 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया, जबकि सोमवार को यह 4,652.6 डॉलर पर बंद हुआ था।
कुल मिलाकर भारी गिरावट के बाद आई इस तेजी ने बाजार में नई उम्मीद जगा दी है, लेकिन उतार-चढ़ाव अभी भी बेहद तेज बना हुआ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।