सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price: सोने-चांदी में जोरदार उछाल, ₹13000 तक बढ़े दाम; खरीदें या नहीं? अजय केडिया से समझें

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 04:13 PM (IST)

    Gold Silver Price Today: दो दिन की भारी गिरावट के बाद सोना-चांदी में जोरदार उछाल आया। बुधवार को दोनों धातुओं में 4-6% की तेजी दर्ज हुई, जिससे कीमतें ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Gold Silver Price Hike: गिरावट के बाद जोरदार उछाल, सोना ₹5700 और चांदी ₹13000 उछली; अब टूटेंगे सभी रिकॉर्ड ?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली| दो दिन की भारी गिरावट के बाद सोना-चांदी ने ऐसी जोरदार वापसी (Gold Silver Price Hike Today) की कि बाजार भी चौंक गया। बुधवार को दोनों धातुओं में 4-6% तक की जोरदार तेजी दिखी और कीमतों में हजारों रुपएका उछाल दर्ज हुआ। वैश्विक बाजार से लेकर घरेलू वायदा और स्पॉट मार्केट तक हर जगह तेजी का असर साफ नजर आया।

    सबसे पहले ग्लोबल संकेत देखें तो कोमेक्स पर सोना 3.44% और चांदी 5.50% से ज्यादा उछल गई। यही ट्रेंड भारत के एमसीएक्स में भी दिखा, जहां गोल्ड करीब 3.5% और सिल्वर 5.7% से ज्यादा चढ़ा। यानी साफ है कि तेजी सिर्फ लोकल नहीं, बल्कि पूरी तरह ग्लोबल फैक्टर्स से सपोर्टेड है।

    MCX पर सोने का हाल

    अप्रैल 2026 डिलिवरी वाला सोना 3.76% की तेजी के साथ 1,44,130 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें एक ही दिन में 5218 रुपए का उछाल (gold price hike) आया। कारोबारी सत्र में इसका हाई 1,44,570 और लो 1,43,079 (gold rate today)रहा। अगर पिछले क्लोज 1,38,912 से तुलना करें तो सिर्फ 24 घंटे में सोना करीब 5658 रुपए उछल चुका है।

    चांदी ने भी मचाई धूम

    मई 2026 डिलिवरी वाली चांदी में 5.82% की तेज उछाल आई और यह 2,36,980 रुपए प्रति किलो (silver rate today) तक पहुंच गई। दिन का हाई 2,37,350 रुपए (silver price today) और लो 2,32,898 रुपए रहा। पिछले क्लोज 2,23,941 रुपए से तुलना करें तो चांदी में 13,409 रुपए का जबरदस्त उछाल (silver price hike) देखने को मिला। यानी चांदी की चाल सोने से भी ज्यादा तेज रही।

    IBJA पर भी दिखी तेजी

    इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के दोपहर 12 बजे के रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,44,643 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो पिछले दिन 1,40,420 रुपए था। यानी 4223 रुपए की बढ़त। वहीं चांदी 2,33,551 रुपए प्रति किलो पहुंची, जो पहले 2,24,545 रुपए थी, यानी 9006 रुपए की तेजी।

    तेजी की बड़ी वजह क्या है?

    केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया (Ajay Kedia) के मुताबिक, इस उछाल की दो बड़ी वजह हैं- मिडिल ईस्ट तनाव में नरमी और डॉलर की कमजोरी। जब भू-राजनीतिक तनाव कम होता है और डॉलर कमजोर पड़ता है, तो निवेशक फिर से सोना-चांदी की तरफ रुख करते हैं। यही वजह है कि गिरावट के बाद अचानक इतनी तेज रिकवरी देखने को मिली।

    आगे क्या करें निवेशक, खरीदें या रुकें?

    अजय केडिया का साफ कहना है कि इस तेजी में जल्दबाजी में बड़ी खरीदारी करने से बचना चाहिए। बाजार को पहले स्थिर होने दें और एक मजबूत बेस बनने दें। अगर शादी या जरूरत के लिए सोना चाहिए, तो खरीद सकते हैं। लेकिन निवेश के लिए अभी थोड़ा इंतजार बेहतर रहेगा।

    सोने-चांदी का टारगेट प्राइस क्या है?

    अजय केडिया (Ajay Kedia Gold Silver Prediction) के मुताबिक, आने वाले समय में सोना 1.12 से 1.15 लाख रुपए तक नीचे आ सकता है। वहीं चांदी 1.75 से 1.80 लाख रुपए के स्तर तक जा सकती है। यानी मौजूदा तेजी के बाद फिर से गिरावट की गुंजाइश बनी हुई है।

    यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Crash: कितना और गिरेगा सोना-चांदी, खरीदें या नहीं, किसमें करें निवेश? 15 सवालों में सब कुछ

    फिजिकल गोल्ड के अलावा क्या विकल्प?

    अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो सिर्फ गहनों तक सीमित न रहें। ये विकल्प बेहतर माने जा रहे हैं:

    • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB)
    • डिजिटल गोल्ड (केवल भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से)
    • गोल्ड/सिल्वर ETF
    • कमोडिटी एक्सचेंज के जरिए छोटी मात्रा में खरीद

    फिलहाल सोना-चांदी ने गिरावट के बाद दमदार वापसी की है और बाजार में तेजी का माहौल बना दिया है। लेकिन एक्सपर्ट्स की सलाह साफ है- इस तेजी में भावनाओं में बहकर खरीदारी न करें। थोड़ा इंतजार करें, क्योंकि आगे उतार-चढ़ाव अभी बाकी है।