Gold Silver Price: खुलते ही चमक उठे सोने-चांदी के दाम, 1,000 से उपर चढ़ गईं कीमतें; चेक कर लें लेटेस्ट रेट
Gold Silver Price Today: 14 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया, MCX पर दोनों धातुओं के दाम बढ़े। मध्य पूर्व तनाव, कच्चे तेल की बढ ...और पढ़ें
-1784000683797_m.webp)
Gold-Silver Price में उछाल
HighLights
14 जुलाई को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज।
MCX पर सोना ₹1.40 लाख, चांदी ₹2.18 लाख प्रति किलो।
मध्य पूर्व तनाव, महंगाई और ब्याज दरों ने बढ़ाई कीमतें।
नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन के साथ ससर्राफा बाजार में रौनक लौट चुकी है। 14 जुलाई को सोने और चांदी (Gold Silver Price) की कीमतों में उछाल देखा गया है। ऐसे में आईए जानते हैं कि क्या हैं आज के ताजा रेट।
Comex पर सोने-चांदी का भाव?
बता दें कि मिडिल ईस्ट तनाव (Middle East Tension) के चलते सोने चांदी के दामों में उथल-पुथल मची हुई है। आज यानी मंगलवार 14 जुलाई 2026 को International मार्केट में सोने (Gold) की कीमत में मामूली तेजी देखी गई है तो वहीं चांदी (Silver) की कीमत में मामूली गिरावट देखी जा रही है। ऐसा कह सकते हैं कि कीमतें किसी रोलर कोस्टर राइड के जैसे ऊपर नीचे हो रही है। कॉमेक्स पर सुबह 9:00 बजे गोल्ड का प्राइस 0.38% की तेजी के बाद 4,021 डॉलर प्रति औन्स और सिल्वर प्राइस 0.31% की गिरावट के बाद 57.790 डॉलर प्रति औन्स पर आ गया।
MCX पर क्या हैं हाल?
वहीं घरेलू बाजार यानी MCX में भी सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। MCX पर सोना 0.49% बढ़कर करीब ₹1,40,994 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी के भाव भी उछले हैं। यह लगभग 0.39% बढ़कर ₹2,18,313 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। जो पिछले दिनों के मुकाबले काफी तेजी है।
शहरों में क्या है दाम?
देश के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1.41 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड लगभग ₹1.31 लाख के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं 18 कैरेट सोना भी ₹1.10 लाख के आसपास चल रहा है। वहीं चांदी 2.19 लाख प्रति 1 किलोग्राम के आसपास कोराबार करती दिखी।
खबरें और भी
आज क्यों चढ़ गए दाम?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बाद महंगाई और ब्याज दरों को लेकर चिंता बढ़ी गई है। जिसकी वजह से कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। इसके अलावा ग्लोबल इकोनॉमिक संकेत और ब्याज दरों से जुड़ी उम्मीदें भी सोने की कीमतों पर उछाल ला रही हैं।