सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price Hike: लगातार दो दिन से सोने-चांदी में आई तेजी, आपके शहर में कितना हुआ महंगा?

    Updated: Thu, 07 May 2026 10:32 AM (IST)

    Gold Silver Price Hike: आज सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई है। सोना 500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2300 रुपये प्रति किलो ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Gold Silver Price Hike: आज भी सोने-चांदी में तेजी देखी जा रही है। हमेशा की तरह चांदी में सोने से ज्यादा बढ़ोतरी देखी जा रही है। सुबह 10 बजे सोने में 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। वहीं चांदी में 2300 रुपये प्रति किलो का ज्यादा उछाल है। आइए जानते हैं कि देशभर में सोना-चांदी कितना महंगा हुआ है?

    Gold Price Today: कितना महंगा हुआ सोना?

    सुबह 10.20 बजे सोने में 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। इस समय 10 ग्राम सोने का दाम 1,52,631 रुपये चल रहा है। सोने ने अब तक 1,52,400 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,52,887 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है। 

    Silver Price Today: कितना है चांदी का दाम?

    सुबह 10.22 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 2,55,392 रुपये चल रहा है। इसमें 2127 रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी ने अब तक 2,54,722 रुपये प्रति किलो का लो और 2,57,055 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है। 

    Sone Aur Chandi Ka Bhav: आपके शहर में कितना है भाव?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹152,870 ₹255,800
    जयपुर ₹152,930 ₹255,900
    कानपुर ₹152,980 ₹256,030
    लखनऊ ₹153,020 ₹256,290
    भोपाल ₹153,150 ₹256,500
    इंदौर ₹153,150 ₹256,500
    चंडीगढ़ ₹152,980 ₹256,230
    रायपुर ₹152,920 ₹256,120

     

    पटना में सोना आज सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,52,870 रुपये चल रही है। भोपाल और इंदौर में सोने का दाम सबसे ज्यादा है। यहां सोने का दाम 1,53,150 रुपये चल रहा है। सोने के अलावा पटना में चांदी भी सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी 2,55,800 रुपये में मिल रही है। भोपाल और इंदौर में सोना के अलावा चांदी भी सबसे महंगी मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 2,56,500 रुपये चल रहा है। 

    खबरें और भी