सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले हफ्ते Gold की चमक बढ़ी और चांदी ने लगाई डुबकी, अब किस तरफ जाएंगे दाम? इन फैक्टर्स पर रखें नजर

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 08:57 AM (IST)

    पिछले हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price) में मिलाजुला कारोबार देखा गया। सोने का दाम 3,000 रुपये से अधिक बढ़ा, जबकि चांदी 21,000 रुपये स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पिछले हफ्ते सोना हुआ महंगा और चांदी सस्ती

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। बीते हफ्ते सोने का दाम (Gold Price Today) 3 हजार रुपए से अधिक बढ़ गया। वहीं, चांदी (Silver Price Today) करीब 21,000 रुपए सस्ती हो गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 3,381 रुपए बढ़कर 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि एक फरवरी को 1,48,697 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी।

    22 कैरेट सोने का दाम कितना?

    पिछले हफ्ते के दौरान 22 कैरेट सोने का दाम 1,36,206 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,39,303 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,11,523 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,14,059 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

    चांदी की कीमत कितनी?

    चांदी की कीमत एक हफ्ते में 20,822 रुपए कम होकर 2,44,929 रुपए प्रति किलो हो गई है, जिसका दाम फरवरी को 2,65,751 रुपए प्रति किलो था। इस हफ्ते के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हाजिर बाजार में 24 कैरेट के सोने ने 4 फरवरी को 1,58,158 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 2 फरवरी को 1,42,270 रुपए प्रति 10 ग्राम का रहा।

    कहां तक गई थी चांदी?

    चांदी ने 4 फरवरी को 2,82,462 रुपए प्रति किलो का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 2 फरवरी को 2,36,496 रुपए प्रति किलो का देखा गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भी काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है।
    कॉमेक्स पर सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे 4,979.80 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। चांदी 76.89 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। जानकारों के मुताबिक, सोने की कीमतें आने वाले समय में अमेरिका में जारी होने वाले नॉन-फार्म पेरोल और बेरोजगारी के डेटा पर निर्भर करेंगी। छोटी अवधि में सोना एक सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है।

    ये भी पढ़ें - मलेशिया में सोने-चांदी का दाम कितना? भारत के मुकाबले सस्ता या महंगा; चेक करें रेट