सर्च करे
Home

Trending

    Gold Silver Price: युद्ध का सोना-चांदी पर नहीं दिख रहा कोई असर, ऐसा क्यों; एक्सपर्ट से समझें

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 10:21 AM (IST)

    Gold Silver Price: 6 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया। यूएस-ईरान युद्ध के बावजूद कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। केडिया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    6 मार्च को सुबह तेजी के बाद शाम होते-होते सोने और चांदी में गिरावट देखी गई। यूएस और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है लेकिन इसका कोई खास असर सोने और चांदी पर पड़ते हुए नहीं दिख रहा। मसलन चांदी की कीमत 2.60 लाख रुपये प्रति किलो से 2.70 लाख रुपये प्रति किलो के बीच बनी हुई है। 

    सोने और चांदी में बहुत ज्यादा तेजी या गिरावट नहीं है। लेकिन ऐसा हो क्यों रहा है? इसे लेकर हमने केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया से बातचीत की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इसकी क्या वजह बताई है?

    Gold inforgraphics

    युद्ध का क्यों नहीं हो रहा असर?

    युद्ध की परिस्थिति में लोग सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ने लगते हैं। इसकी वजह से सोने और चांदी में ताबड़तोड़ उछाल देखा जाता है। लेकिन इस समय ऐसी परिस्थिति इसलिए नहीं बन रही क्योंकि-  

    अजय केडिया के मुताबिक मार्जिन कॉस्ट में बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि एमसीएक्स की ओर से पहले बढ़ोतरी की गई थी फिर कटौती भी की गई लेकिन ये इतनी ज्यादा नहीं थी। कुल मिलाकर मार्जिन कॉस्ट बढ़ने से लोग भारी मात्रा में नहीं खरीद रहे हैं। 

    इसके अलावा उन्होंने ज्यादा बढ़ोतरी न आने का कारण शेयर बाजार में गिरावट को भी बताया है। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में जो गिरावट हो रही है उसकी भरपाई लोग सोने और चांदी से कर रहे हैं। लेकिन बिकवाली के बाद भी सोने में गिरावट इसलिए नहीं आ रही है क्योंकि यूएस और ईरान के बीच युद्ध जारी है। इसलिए सोने और चांदी में अभी एक बैलेस बनता दिख रहा है।  

    आपके शहर में कितना है दाम?

    शहर

    सोने का भाव

    चांदी की कीमत

    पटना

    ₹161,050

    ₹267,000

    जयपुर

    ₹161,110

    ₹267,110

    कानपुर

    ₹161,170

    ₹267,210

    लखनऊ

    ₹161,170

    ₹267,210

    भोपाल

    ₹161,300

    ₹267,430

    इंदौर

    ₹161,280

    ₹267,630

    चंडीगढ़

    ₹161,110

    ₹267,350

    रायपुर

    ₹161,050

    ₹267,240

    ये कीमत कल की है। क्योंकि आज वायदा बाजार बंद है। इसलिए कल के दाम पर ही खरीदारी और बिकवाली जारी रहेगी।

    Chandi Ka Bhav: चांदी सबसे महंगी और सस्ती कहां मिल रही है?

    ऊपर दी गई टेबल के अनुसार इंदौर में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी 2,67,630 रुपये में मिल रही है।इसके अलावा पटना में चांदी की कीमत सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,67,000 रुपये चल रहा है। 

    Sone ka Bhav: सोना सबसे सस्ता और महंगा कहां है?

    ऊपर दी गई टेबल के अनुसार पटना और रायपुर सोना सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 1,61,050 रुपये चल रहा है। इसके अलावा भोपाल में सोना सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,61,300 रुपये चल रही है।