सर्च करे
Home

Trending

    Gold Silver Price Today: लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी में तेजी जारी, आपके शहर कितना हुआ भाव?

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 10:06 AM (IST)

    सोने और चांदी (Gold and Silver Price Today) में लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गई है। चांदी (Silver Price Today) में 5000 रुपये से अधिक का उछाल आया है, ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Gold and Silver Price Today: लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है। सुबह 10 बजे के आसपास चांदी (Silver Rate Today) में 5 हजार रुपये से ज्यादा का उछाल है। वहीं सोने (Gold Price Today) में 1200 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की तेजी है। सोने और चांदी ये तेजी लगातार तीन दिन से चल रही है। 

    बुलियन बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल को प्रदर्शित करता एक इन्फोग्राफिक चार्ट।


    Gold Price Today: कितना है आज सोने का भाव?

     सुबह 10 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का दाम 1,60,930 रुपये चल रहा है। इसमें 1257 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। सुबह 10 बजे सोने ने 1,60,710 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,61,250 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है। 

    Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?

    सुबह 10 बजे के आसपास वायदा बाजार में 1 किलो चांदी का दाम 2,67,495 रुपये चल रहा है। इसमें 5304 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। सुबह 10 बजे तक चांदी ने 2,67,123 रुपये प्रति किलो का लो और 2,68,991 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है। 

    Gold Silver Price Today: अलग-अलग शहर में भाव?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹161,050 ₹267,000
    जयपुर ₹161,110 ₹267,110
    कानपुर ₹161,170 ₹267,210
    लखनऊ ₹161,170 ₹267,210
    भोपाल ₹161,300 ₹267,430
    इंदौर ₹161,280 ₹267,630
    चंडीगढ़ ₹161,110 ₹267,350
    रायपुर ₹161,050 ₹267,240

    Sone ka Bhav: कहां है सोना सबसे सस्ता और महंगा?

    पटना और रायपुर में सोने की कीमत सबसे कम है। ऊपर दी गई टेबल के अनुसार यहां सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। रायुपर और पटना में 10 ग्राम सोने का दाम 1,61,050 रुपये चल रहा है। इसके अलावा भोपाल में सोना सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,61,300 रुपये चल रही है। 

    Chandi Ka Bhav: कहां है चांदी सबसे महंगी और सस्ती?

    पटना में चांदी की कीमत सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,67,000 रुपये चल रहा है। इसके साथ ही इंदौर में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी 2,67,630 रुपये में मिल रही है।