Gold Silver Price Today LIVE: ऑल टाइम हाई से 46% गिरने के बाद चांदी में जोरदार उछाल, ₹40000 बढ़े दाम; सोना कहां पहुंचा?
Gold Silver Price Today LIVE: 2 फरवरी, सोमवार की देर रात भारत और अमेरिका ने ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के उत्पादों में टैरिफ (India-US Trade Deal) 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी तक करने का फैसला लिया है। ये फैसला भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल की खरीद बंद करने के बाद लिया गया है।
टैरिफ कम होने के बावजूद भी सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है। सुबह 10 बजे के आसपास चांदी (Silver Price Today) में 15 हजार प्रति किलो और सोने (Gold Price Today) में लगभग 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। आइए आपके शहर का लेटेस्ट रेट जानते हैं।

Gold Silver Price Today LIVE: 2 फरवरी, सोमवार की देर रात भारत और अमेरिका ने ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के उत्पादों में टैरिफ (India-US Trade Deal) 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी तक करने का फैसला लिया है। ये फैसला भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल की खरीद बंद करने के बाद लिया गया है।
टैरिफ कम होने के बावजूद भी सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है। सुबह 10 बजे के आसपास चांदी (Silver Price Today) में 15 हजार प्रति किलो और सोने (Gold Price Today) में लगभग 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। आइए आपके शहर का लेटेस्ट रेट जानते हैं।
Gold Price Prediction 2026: अप्रैल तक 10000 डॉलर पार करेगा सोना
एक लंबी अवधि के एआई प्राइस फोरकास्ट के मुताबिक, सोने की कीमत अप्रैल तक 10,000 डॉलर प्रति औंस के पार जा सकती है। मॉडल के अनुसार उस महीने सोना 10,527 डॉलर (भारतीय रुपए में 3,35,342 रुपए प्रति 10 ग्राम) तक पहुंच सकता है। इसके बाद साल की दूसरी छमाही में भी तेजी जारी रहने का अनुमान है, जहां दिसंबर तक कीमतें करीब 19,733 डॉलर के स्तर तक जा सकती हैं।
पढ़ें पूरी खबर- 75 दिन में ₹3.35 लाख पार जाएगा सोना? जेपी मॉर्गन का दावा- 800 टन गोल्ड खरीदेंगे केंद्रीय बैंक, दिया टारगेट प्राइस
जेपी मॉर्गन का दावा- 800 टन गोल्ड खरीद सकते हैं केंद्रीय बैंक, इसलिए...
जेपी मॉर्गन (JP Morgan) ने बड़ा अनुमान दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक, 2026 के अंत तक सोना 6,300 डॉलर प्रति औंस (भारतीय करेंसी में 2,00,689 रुपए प्रति 10 ग्राम) तक पहुंच सकता है। उनका कहना है कि केंद्रीय बैंकों और निवेशकों की मजबूत मांग बनी रहेगी। 2026 में केंद्रीय बैंक करीब 800 टन सोना खरीद सकते हैं, क्योंकि वे अपने विदेशी मुद्रा भंडार में विविधता लाने की प्रक्रिया जारी रखे हुए हैं।
ब्रोकरेज ने कहा कि हाल की अस्थिरता के बावजूद मिड-टर्म में वे सोने को लेकर मजबूती से सकारात्मक हैं, क्योंकि असली संपत्तियां (real assets) कागजी निवेश (paper assets) से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। इस बीच Deutsche Bank ने भी 2026 के लिए सोने का अपना अनुमान दोहराया है। बैंक का दावा है कि सोना 6,000 डॉलर प्रति औंस के पार जा सकता है।
Gold Price Today Delhi: सोना 5000 रुपए महंगा, क्या हैं ताजा रेट?
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 5,000 रुपये, या 3.3 प्रतिशत बढ़कर 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो सोमवार के बंद भाव 1,52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक है। तेजी के दौर के बाद निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली की होड़ बढ़ने के कारण सोना 29 जनवरी को अपने रिकॉर्ड उच्चस्तर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से 30,300 रुपये, या लगभग 17 प्रतिशत गिर गया था।
Gold Silver Price Today Delhi: दिल्ली में चांदी 24000 रुपए महंगी, क्या हैं ताजा रेट?
मजबूत वैश्विक संकेतों और कमजोर डॉलर के बीच चांदी और सोने की कीमतों में तीन दिन की तेज गिरावट का माहौल मंगलवार को खत्म हो गया और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में इनमें मजबूत उछाल आया। इस दौरान चांदी 24,000 रुपये बढ़कर 2.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई तथा सोना 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम की ऊंचाई पर जा पहुंचा।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमतें 24,000 रुपये, या 9.23 प्रतिशत बढ़कर 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) हो गईं। सोमवार को यह 52,000 रुपये की गिरावट के बाद 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। यह उछाल तीन दिन की तेज गिरावट के बाद आया, जिसमें चांदी की कीमतें 1,44,500 रुपये, या लगभग 36 प्रतिशत गिरकर 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे आ गईं, जो 29 जनवरी को दर्ज किया गया। इसका आज तक का सबसे ऊंचा स्तर था।
Silver Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹1.63 लाख तक गिर गई थी चांदी
चांदी में आज तेजी उस भारी बिकवाली के बाद आई, जिसने निवेशकों को हिला दिया था। शुक्रवार से सोमवार तक चांदी 46% टूट गई थी और 1,63,632 रुपए प्रति किलो की गिरावट (silver price crash) आई थी। 29 जनवरी को चांदी 4,20,048 रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर (silver all time high) पर पहुंची थी, जिसके बाद यह तेज गिरावट शुरू हुई।
Silver Price MCX: चांदी दिन भर में 40,000 रुपए मंहगी हुई
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मार्च 2026 डिलिवरी वाली चांदी में शाम 7 बजे के आसपास अचानक तेजी और कीमत 40,000 रुपए (Silver Price Hike) से ज्यादा तक बढ़ गई। खबर लिखे जाने तक चांदी 2,74,558 रुपए (silver rate today) प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। इस दौरान 2,78,000 रुपए (silver price today)दिन हा हाई लेवल और 2,45,711 रुपए लो लेवल रहा। जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 2,36,261 रुपए पर क्लोज हुई थी।
Gold SIlver Price Indore: इंदौर में क्या हैं सोने-चांदी के ताजा रेट?
स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 2500 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 19000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी हुई।कारोबारियों के अनुसार, बहुमूल्य धातुओं के औसत भाव इस प्रकार रहे।सोना 159500 रुपये प्रति 10 ग्राम,चांदी 273000 रुपये प्रति किलोग्राम,चांदी सिक्का 4100 रुपये प्रति नग रहा। भाषा सं अजयअजय
चांदी पहुंची ₹2.7 लाख के पार
दोपहर 3.17 बजे तक एमसीएक्स में चांदी ने 2,70,398 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है। इस समय चांदी में 28,739 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है। चांदी में आज के दिन 32 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Silver Price Today LIVE: चांदी फिर पहुंची ₹3 लाख के करीब
कई दिनों की गिरावट के बाद चांदी में एक बार फिर तूफानी तेजी देखी गई है। दोपहर 1.17 बजे 1 किलो चांदी का दाम (Silver Price) 2,66,500 रुपये चल रहा है। इसमें 30 हजार रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा की तेजी है। चांदी ने अब तक 2,45,711 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,66,899 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
Silver Price: आपके शहर में कितनी हुई कीमत?
| शहर | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹2,53,600 |
| जयपुर | ₹2,53,700 |
| कानपुर | ₹2,53,800 |
| लखनऊ | ₹2,53,800 |
| भोपाल | ₹2,54,550 |
| इंदौर | ₹2,54,550 |
| चंडीगढ़ | ₹2,54,280 |
| रायपुर | ₹2,54,180 |
टेबल के अनुसार पटना में चांदी सबसे सस्ती है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 2,53,600 रुपये है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में चांदी का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 2,54,550 रुपये चल रही है।
Sone Ka Bhav: आपके शहर में कितना हुआ दाम?
| शहर | सोने का भाव |
| पटना | ₹148,850 |
| जयपुर | ₹1,48,910 |
| कानपुर | ₹1,48,970 |
| लखनऊ | ₹148,970 |
| भोपाल | ₹1,49,320 |
| इंदौर | ₹149,320 |
| चंडीगढ़ | ₹1,49,170 |
| रायपुर | ₹1,49,110 |
टेबल के अनुसार पटना में सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 148,850 रुपये चल रही है। भोपाल और इंदौर में सोने का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 149,320 रुपये चल रहा है।
Silver Price: चांदी में ₹15 हजार का उछाल
सुबह 10 बजे के आसपास चांदी में जबरदस्त तेजी देखी गई है। ट्रंप टैरिफ कम होने के बाद इसमें और गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा था। हालांकि हुआ इसका बिल्कुल विपरित होते हुए दिख रहा है। सुबह 10 बजे के आसपास एमसीएक्स में 1 किलो चांदी में 15 हजार रुपये का उछाल है। इस समय 1 किलो चांदी का दाम 2,53,764 रुपये चल रहा है।
Silver gold rates: कितने पर क्लोज हुई चांदी ?
Chandi ka Bhav Aaj: वायदा बाजार में 1 किलो चांदी 2,32,500 रुपये पर क्लोज हुई। इसमें 3761 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। 2 फरवरी, सोमवार तक चांदी ने 2,25,805 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,67,501 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
कितने पर बंद हुआ सोना?
एमसीएक्स पर सोना 1,43,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसमें 991 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई। सोने ने 2 फरवरी तक 1,37,065 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,50,890 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

