Gold Silver Price Today: सोने में आने वाली है भारी गिरावट, ₹95000 से भी कम रह जाएगी कीमत? जानें ताजा रेट्स
Gold Silver Price Today LIVE: सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार को एक बार गिरावट देखने को मिली। आज बाजार खुलते ही सोना और चांदी दोनों की कीमतें टूट गईं। हालांकि, दोपहर होते-होते दोनों में रिकवरी भी देखी गई। जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट्स?

सोने-चांदी में भारी उथल-पुथल, गिरावट के बाद अचानक आई तेजी।
नई दिल्ली| मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का सीधा असर सोने-चांदी (gold silver price today) पर दिख रहा है। सोमवार, 30 मार्च को जैसे ही बाजार खुला, सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (gold silver price crash today) दर्ज की गई, लेकिन कुछ ही घंटों में बाजी पलट गई और कीमतों में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली।
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स ( MCX) पर 10 ग्राम सोने की कीमत गिरकर 1,46,558 रुपए (gold price today) पर आ गई थी। दिन भर के उतार-चढ़ाव में सोने ने 1,44,212 रुपए का निचला स्तर (gold rate today) छुआ, जबकि इसका उच्चतम स्तर 1,49,250 रुपए रहा। हालांकि, दोपहर होते-होते बाजार संभला और अप्रैल डिलिवरी वाला सोना 0.55% (797 रुपए) की बढ़त के साथ 1,45,079 रुपए पर ट्रेड करने लगा।
चांदी की शुरुआत भी सुस्त थी, सुबह इसमें गिरावट देखी गई लेकिन 10:30 बजे के बाद इसने रफ्तार पकड़ ली। चांदी ने 2,25,763 रुपए (silver price today) का लो बनाया, लेकिन फिर 0.61% (1396 रुपए) के उछाल के साथ यह 2,29,350 रुपए (silver rate today) प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
बाजार के जानकारों का मानना है कि ग्लोबल टेंशन की वजह से कीमतों में यह 'लुका-छिपी' का खेल जारी रह सकता है।
Gold Silver Price Hike: सोने में ₹3700 तो चांदी में 7000 रुपये का उछाल
शादी के सीजन से पहले जौहरियों की नई खरीदारी से सोमवार को सोना 3,700 रुपये या 2.5 प्रतिशत बढ़कर 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमत 7,000 रुपये या 3.04 प्रतिशत बढ़कर 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो शुक्रवार के बंद भाव 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा है। व्यापारियों ने सोने और चांदी की कीमतों में उछाल का श्रेय शादी के सीजन से पहले की गई भौतिक खरीदारी और वैश्विक बाजार के अनुकूल रुझानों को दिया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी ट्रेजरी बांड की घटती ब्याज दर ने कीमती धातुओं के बाजार में समग्र धारणा को बेहतर बनाने में मदद की। इतना ही नहीं रुपये में आए अचानक उछाल ने भी घरेलू कीमती धातुओं की कीमतों को और अधिक मजबूती प्रदान की।
Gold Silver Price Crash: इस महीने 16% टूटा सोना, यह गिरावट ऐतिहासिक
लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग बताते हैं कि इस महीने सोने में करीब 16% की ऐतिहासिक गिरावट देखी गई है, जो दशकों की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक है। आंकड़ों पर गौर करें तो 2 मार्च से अब तक सोना 21,300 रुपए (12.3%) सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमतों में 63,000 रुपए (21%) तक की भारी कटौती देखी गई है।
पढ़ें पूरी खबर- Gold Silver Price Hike: सोने-चांदी में जोरदार उछाल, ₹7000 तक बढ़े दाम; इन 3 वजहों से आई तूफानी तेजी!
Gold Silver Price Hike: सोने-चांदी में उछाल पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी के अनुसार, कीमतों में आई हालिया गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी की, जिससे बाजार को मजबूती मिली। वहीं, मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में सोना फिलहाल 4,530 डॉलर प्रति औंस के आसपास है, लेकिन बाजार अभी भी अस्थिर है। व्यापारी अब डॉलर की चाल और तेल की कीमतों पर नजर बनाए हुए हैं।
Gold Silver Price Hike: सोने-चांदी में आज क्यों आई तेजी?
बाजार के जानकारों का कहना है कि सोने-चांदी में आज आए उछाल के पीछे मुख्य रूप से तीन बड़े कारण हैं:
- शादी का सीजन: भारत में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है, जिसकी वजह से ज्वेलर्स ने जमकर खरीदारी (लिवाली) शुरू कर दी है।
- रुपए की कमजोरी: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया पहली बार 95 के पार चला गया। रुपया कमजोर होने से घरेलू बाजार में सोने के दाम बढ़ जाते हैं।
- ग्लोबल मार्केट: अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में गिरावट और वैश्विक बाजार में आए सकारात्मक रुख ने कीमतों को सपोर्ट किया है।
Gold Silver Price Hike: दिल्ली में कितनी महंगा हुआ सोना चांदी?
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों ने लंबी छलांग (gold silver price hike) लगाई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के मुताबिक, चांदी की कीमतों में 7,000 रुपए (silver price hike) का भारी उछाल आया है। इसके बाद अब एक किलो चांदी की कीमत 2,37,000 रुपए (टैक्स सहित) पर पहुंच गई है, जो पिछले कारोबारी सत्र में 2,30,000 रुपए (silver price today) थी।
वहीं, अगर सोने की बात करें तो 99.9% शुद्धता वाला सोना 3,700 रुपए महंगा होकर 1,51,500 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय यह 1,47,800 रुपए (gold rate today) पर था।
पढ़ें पूरी खबर- Gold Silver Price Hike: सोने-चांदी में जोरदार उछाल, ₹7000 तक बढ़े दाम; इन 3 वजहों से आई तूफानी तेजी!
Gold vs Crude Oil: तेल की वजह से कैसे बढ़ रही सोने की कीमत?
आमतौर पर निवेशकों का व्यवहार सीधा होता है- अनिश्चितता बढ़ी तो सोना खरीदा। फरवरी की शुरुआत में जब संघर्ष की सुगबुगाहट शुरू हुई, तो सोने के दाम 13% तक चढ़ गए थे। लेकिन जैसे ही यह तनाव हकीकत में बदला, समीकरण पूरी तरह बदल गए। इस संकट ने सीधे तौर पर तेल और गैस की सप्लाई चेन पर चोट की है।
दुनिया के तेल व्यापार का सबसे अहम रास्ता 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' इस संघर्ष की जद में है। नतीजा यह हुआ कि पिछले एक महीने में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 40% तक उछल गईं। अब आप सोच रहे होंगे कि तेल महंगा हुआ तो सोना क्यों गिरा? यहीं पर अर्थशास्त्र का वो पेंच है जो आम आदमी की समझ से दूर रहता है।
पढ़ें पूरी खबर- Gold vs Oil: जंग के बीच क्यों सस्ता हो रहा है सोना, तेल की कीमतों ने कैसे बिगाड़ा खेल? क्या है असली कनेक्शन
Gold Silver Price Indore: इंदौर में सोने, चांदी के भाव में वृद्धि
स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 100 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 1000 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि शनिवार की तुलना में हुई।कारोबारियों के अनुसार, बहुमूल्य धातुओं के औसत भाव इस प्रकार रहे।सोना 149300 रुपये प्रति 10 ग्राम,चांदी 231000 रुपये प्रति किलोग्राम,चांदी सिक्का 2700 रुपये प्रति नग रहा।
Silver Price Hike: MCX पर सोने में आई तेजी
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 518 रुपये की तेजी के साथ 1,44,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 518 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,44,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 25 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,528.23 डॉलर प्रति औंस हो गया।
Gold Price Hike: मजबूत हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी
वैश्विक अनिश्चितताों के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,29,951 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के अप्रैल महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,997 रुपये यानी 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,29,951 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 1,327 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स चांदी वायदा कीमत 0.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 70.68 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
Gold Silver Price Today: IBJA पर महंगा हुआ सोना-चांदी, कितने बढ़े दाम?
Gold Silver Price IBJA: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर 24 कैरेट गोल्ड 3791 रुपए महंगा होकर 1,46,733 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इसकी कीमत 1,42, 942 रुपए थी। वहीं चांदी 8488 रुपए बढ़कर 3,30,135 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 2,21,647 रुपए पर थी।
Gold Price Crash: ज्वैलरी शोरूम्स में 70% तक गिरे ग्राहक
मिडिल ईस्ट तनाव के चलते खाड़ी देशों के करीब 2 अरब डॉलर के विशाल ज्वैलरी मार्केट में भारतीय शोरूम्स की बिक्री में 70% तक की भारी गिरावट (Gold Jewellery Sales Crash) दर्ज की गई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसका सीधा असर भारत पर भी पड़ सकता है।
मालाबार गोल्ड, कल्याण ज्वैलर्स, जॉय अलुक्कास और टाटा के तनिष्क जैसे बड़े भारतीय ब्रांड्स, जिनका खाड़ी देशों में दबदबा है, वहां अब सन्नाटा पसरा है। मार्च महीने के आंकड़ों ने इंडस्ट्री को चौंका दिया है।
पिछले साल के मुकाबले इस साल मार्च में ग्राहकों की संख्या में भारी कमी आई है। हालांकि यूएई (UAE) जैसे बाजारों में दुकानें खुली हैं, लेकिन युद्ध की अनिश्चितता ने लोगों की जेब पर ताला लगा दिया है।
पढ़ें पूरी खबर- Gold Jewellery Sales Crash: सोने की चमक पड़ी फीकी, ज्वैलरी शोरूम्स में 70% तक गिरे ग्राहक; इस एक वजह से आई गिरावट
Gold Price Crash: तो क्या ₹95000 के नीचे आ जाएगा सोना? क्या कहते हैं आंकड़े
Gold Price History: अगर 2026 में सोने की कीमत अपने रिकॉर्ड हाई से औसतन 50% तक गिरती है, तो यह लगभग 2,800-3,000 डॉलर तक पहुंच जाएगी। ऐसे में भारतीय रुपयों में सोने की कीमत 85300 से 91400 रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकती है। मार्च से जून 2025 के बीच सोने की कीमत इन्हीं स्तरों पर थी। कई मार्केट एक्सपर्ट 3,600 डॉलर के स्तर की ओर इशारा कर रहे हैं। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से सोने को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। तेल की ऊंची कीमतें न केवल अमेरिकी डॉलर को मजबूत कर रही हैं, बल्कि मुद्रास्फीति को भी बढ़ा रही हैं। ऐसे में हो सकता है कि अमेरिकी फेड ब्याज दरों में कटौती ना करे और सोने के लिए काफी नेगेटिव होगा।
पढ़ें पूरी खबर- Gold Price Crash: रुकिये! ₹1 लाख के नीचे जाएगा सोना, 85300 तक संभव, गिरावट के ऐतिहासिक आंकड़े दे रहे गवाही
Gold Silver Price Hike: सोना 1500 और चांदी 3300 रुपए महंगी
Gold Silver Price Today: एमसीएक्स पर गिरावट के बाद सोने-चांदी में जोरदार उछाल देखने को मिला। खबर लिखे जाने तक अप्रैल डिलिवरी वाले सोने में 1.05 फीसदी यानी 1515 रुपए की तेजी आई और कीमत 1,45,797 रुपए हो गई। यह इसका दिन का हाई लेवल भी रहा। 1,42,100 रुपए इसका लो लेवल रहा। जबकि इसका पिछला क्लोज 1,44,282 रुपए था।
वहीं मई डिलिवरी वाली चांदी में 1.34 फीसदी यानी 3300 रुपए की तेजी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक यह 2,31,009 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। इसका हाई लेवल 2,31,856 रुपए और लो लेवल 2,25,763 रुपए रहा। पिछला क्लोज 2,27,954 रुपए था।
Gold Silver Price Crash: क्या सोना 1 लाख रुपए के नीचे आएगा?
कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया कि फिलहाल ऐसा नहीं लगता कि सोना 1 लाख के नीचे जाएगा। जियोपॉलिटिकल टेंशन (युद्ध आदि) आमतौर पर सोने को सपोर्ट करते हैं। हालांकि, अभी क्रूड ऑयल महंगा होने से महंगाई का डर है, जिससे सेंट्रल बैंक ब्याज दरें बढ़ा सकते हैं या स्थिर रख सकते हैं।
शॉर्ट टर्म में यह सोने के लिए नेगेटिव है। लेकिन लंबी अवधि में महंगाई बढ़ने पर सोने की डिमांड आएगी। हो सकता है सोना 1,02,000 या 1,12,000 रुपए (Gold Target Price 2026) के आसपास आए, लेकिन 1 लाख के नीचे जाने की संभावना कम है।
वहीं, चांदी के लिए 1,80,000 से 2 लाख रुपए ($55 से $60) के बीच का स्तर एक मजबूत सपोर्ट है। अगर दाम यहां तक आते हैं, तो यह भी लॉन्ग टर्म के लिए खरीदारी का एक बेहतरीन मौका साबित होगा।
पढ़ें पूरी खबर- Gold Silver Price Crash: धड़ाम हुआ सोना-चांदी, अब तक ₹45 हजार से ज्यादा गिरा भाव; आपके शहर में कितनी हुई कीमत?
Gold Silver Price Crash: युद्ध के समय में तो सोने-चांदी के दाम बढ़ते हैं, इस बार गिर क्यों रहे हैं?
कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने जागरण बिजनेस के खास शो 'प्रॉफिट की मंडी' में बताया कि युद्ध के समय कीमतें गिरने की दो वजह हैं-
कैश की जरूरत: युद्ध प्रभावित क्षेत्रों (जैसे मिडिल ईस्ट) में लोग अनिश्चितता के कारण अपना सोना और प्रॉपर्टी बेचकर कैश इकट्ठा कर रहे हैं ताकि वे आसानी से दूसरी जगह शिफ्ट हो सकें। इससे बाजार में बिकवाली (Selling) बढ़ गई है।
प्रॉफिट बुकिंग: सेंट्रल बैंकों द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की सुगबुगाहट से बड़े फंड्स और ईटीएफ (ETF) अपना सोना बेचकर प्रॉफिट बुक कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि युद्ध खत्म होने के बाद वे दोबारा निचले स्तरों पर खरीदारी करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर- Gold Silver Price Crash: शादी के लिए गहने अभी लें या रुकें? कितना और गिरेगा सोना, टारगेट क्या? 12 सवालों में सबकुछ
Gold Investment: इस साल 800 टन गोल्ड की हो सकती है खरीदारी
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच गोल्ड मार्केट इस समय बड़े उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है। एक तरफ सेंट्रल बैंक रिकॉर्ड खरीदारी कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ कीमतों में तेज गिरावट (gold silver price crash) ने निवेशकों को उलझन में डाल दिया है। केडिया एडवाइजरी के ताजा स्वॉट एनालिसिस (SWOT Analysis) से साफ है कि गोल्ड में लॉन्ग टर्म में मजबूती दिखा रहा है, लेकिन शॉर्ट टर्म में दबाव बना हुआ है।
स्ट्रेंथ की करें तो सेंट्रल बैंकों का गोल्ड पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है। ग्लोबल गोल्ड रिजर्व (global gold reserve) अब तक कुल का 30% तक पहुंच गया है, जो 1991 के बाद सबसे ज्यादा है। जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि इस साल करीब 800 टन गोल्ड की खरीदारी हो सकती है, जो सालाना माइन प्रोडक्शन का 26% है।
पढ़ें पूरी खबर- Gold Price Crash: सेंट्रल बैंक की रिकॉर्ड खरीदी, गोल्ड रिजर्व भी 35 साल के हाई पर; फिरभी क्यों गिर रहा सोना? 2 वजह
Gold Price Crash: रूस के बाद तुर्किए ने बेच दिया 60 टन सोना
रूस के बाद तुर्किए ने बड़ा कदम उठाते हुए सिर्फ दो हफ्तों में करीब 60 टन सोना बेच दिया (Turkey Sells 60 Ton Gold), जिसकी कीमत 8 बिलियन डॉलर यानी भारतीय करेंसी में करीब 76 हजार करोड़ रुपए आंकी गई है। तुर्किए के सेंट्रल बैंक की इस बड़ी बिक्री (Turkey Gold Reserve Sale) से ग्लोबल गोल्ड मार्केट में हलचल मच गई है। इसका असर कीमतों और निवेशकों की रणनीति पर दिख रहा है।
एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि अगर ऐसी बिकवाली जारी रही तो आने वाले समय में सोने की कीमतों पर भारी दबाव (Gold Price Crash 2026) पड़ सकता है। तुर्की के सेंट्रल बैंक ने करीब 60 टन सोना बेचकर ग्लोबल गोल्ड मार्केट में हलचल मचा दी है, और इसका असर दुनिया भर की कीमतों और निवेशकों की रणनीति पर साफ दिखने लगा है।
पढ़ें पूरी खबर- Gold Price Crash: रूस के बाद इस मुस्लिम देश ने बेच दिया ₹76 हजार करोड़ का 60 टन सोना, अब आएगी असली गिरावट?
रूस ने बेच दिया ₹20 हजार करोड़ का 15 टन सोना
यूक्रेन से युद्ध लड़ रहे रूस ने 25 साल में पहली बार सोना बेचा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि रूस ने पिछले दिनों दो बार में करीब 14 से 15 टन सोना बेचा। जिसकी कीमत करीब 20 हजार करोड़ रुपए आंकी गई है। दावा है कि रूस इस रकम का इस्तेमाल युद्ध में कर सकता है।
पढ़ें पूरी खबर- Gold Price: रूस ने बेचा 5 लाख औंस सोना, क्या है बेचने की वजह; ये कोई बड़ी गिरावट का संकेत तो नहीं?
Gold Silver Price Today: आपके शहर में क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट्स?
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹147,630 | ₹135,328 | ₹110,723 | ₹230,310 |
| मुंबई | ₹147,880 | ₹135,557 | ₹110,910 | ₹230,710 |
| पटना | ₹147,800 | ₹135,483 | ₹110,850 | ₹230,580 |
| जयपुर | ₹147,860 | ₹135,538 | ₹110,895 | ₹230,680 |
| कानपुर | ₹147,920 | ₹135,593 | ₹110,940 | ₹230,770 |
| लखनऊ | ₹147,920 | ₹135,593 | ₹110,940 | ₹230,770 |
| भोपाल | ₹148,040 | ₹135,703 | ₹111,030 | ₹230,950 |
| इंदौर | ₹148,110 | ₹135,768 | ₹111,083 | ₹230,960 |
| चंडीगढ़ | ₹147,950 | ₹135,621 | ₹110,963 | ₹230,710 |
| रायपुर | ₹147,900 | ₹135,575 | ₹110,925 | ₹230,620 |
Silver Price Crash: ऑल टाइम हाई से चांदी ₹1.90 लाख टूटी
Silver Price Crash: एमसीएक्स पर चांदी ने 29 जनवरी को सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और 4,20,000 रुपए के ऐतिहासिक आंकड़े को छू लिया था। हालांकि, उसके अगले ही दिन चांदी में करीब 70,000 रुपए की भारी गिरावट देखी गई थी और यह गिरावट तब से जारी है। अगर ऑल टाइम हाई और आज के रेट्स से कंपेयर करें तो चांदी 1,90,000 रुपए से ज्यादा सस्ती हो चुकी है।
Gold Price Crash: दो महीने में ₹45000 सस्ता हो चुका सोना
Gold Price Crash: एमसीएक्स पर गोल्ड ने 29 जनवरी को ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया था। उस दिन सोने की कीमत 1,93,000 रुपए के पार चली गई थी। लेकिन आज सोना 1,47,000 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है। यानी पिछले दो महीने में सोना 45,000 रुपए से ज्यादा सस्ता हो चुका है।