Gold Silver Price Today: पीएम मोदी के बयान के बाद क्या है सोने-चांदी का भाव, चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
Gold Silver Price Today: आज सोने की कीमतों में गिरावट और चांदी में मामूली तेजी दर्ज की गई, जो पीएम मोदी के सोने की खरीद रोकने के बयान के बाद आई। एमसीए ...और पढ़ें
-1778477623626_m.webp)
Gold Silver Price Today: इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने में गिरावट और चांदी में तेजी देखी जा रही है। सुबह 10.30 बजे के आसपास सोने में 400 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। वहीं चांदी में 400 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की तेजी है। ऐसा माना जा रहा है कि सोने में यह गिरावट पीएम मोदी के हालिया बयान के बाद आई है। पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा कि फिलहाल लोगों को सोना खरीदना बंद कर देना चाहिए। सरकार का माना है कि भारत के पास पहले से ही सोने की अच्छी खासी मात्रा है।
Gold Price Today: कितनी आई सोने में गिरावट?
सुबह 10.40 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,52,108 रुपये चल रही है। इसमें 422 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 1,51,892 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,54,434 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।
Silver Price Today: कितनी आई चांदी में तेजी?
सुबह 10.42 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 2,62,333 रुपये चल रहा है। इसमें 41 रुपये प्रति किलो की तेजी है। ये तेजी काफी सुस्त दिखाई दे रही है। चांदी ने अब तक 2,61,903 रुपये प्रति किलो का लो और 2,64,922 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।
Sone Aur Chandi Ka Bhav: अलग-अलग शहर में सोने-चांदी का भाव
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹151,890 | ₹261,430 |
| जयपुर | ₹151,950 | ₹261,350 |
| कानपुर | ₹152,130 | ₹262,110 |
| लखनऊ | ₹152,130 | ₹262,110 |
| भोपाल | ₹152,130 | ₹261,850 |
| इंदौर | ₹152,250 | ₹262,320 |
| चंडीगढ़ | ₹152,090 | ₹262,040 |
| रायपुर | ₹152,030 | ₹261,940 |
ऊपर दी गई टेबल के अनुसार पटना में सोने का भाव सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,51,890 रुपये चल रही है। जयपुर में चांदी आज सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 2,61,350 रुपये चल रहा है। इंदौर में सोना सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 1,52,250 रुपये चल रहा है। सोने के अलावा यहां चांदी भी सबसे महंगी मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,62,320 रुपये चल रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।