सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: दो दिन तेजी के बाद  चांदी में ताबड़तोड़ गिरावट, सोने में भी मचा हाहाकार; आपके शहर में कितनी हुई कीमत?

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 11:49 AM (IST)

    सोने और चांदी (Gold and Silver Price) में दो दिन की तेजी के बाद ताबड़तोड़ गिरावट दर्ज की गई। 5 फरवरी, गुरुवार को चांदी (Silver Price Today) में 24 हजा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। सोने और चांदी में दो दिन (3 और 4 फरवरी) को जबरदस्त तेजी देखी गई। हालांकि आज 5 फरवरी को चांदी में जबरदस्त गिरावट आई है। चांदी में एक साथ 24 हजार रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। इसके साथ ही सोने में 3000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की गिरावट है।

    सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का क्या भाव चल रहा है?

    Gold Price Today: कितनी है सोने की कीमत?

    सुबह 11 बजे के आसपास एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,51,990 रुपये चल रही है। इसमें 1056 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 1,48,455 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    Silver Price Today: कितना है चांदी का दाम?

    सुबह 11 बजे के आसपास 1 किलो चांदी का भाव 2,46,397 रुपये चल रहा है। इसमें 22,453 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 2,39,000 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,58,096 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    आपके शहर में क्या है 24, 22 और 18 कैरेट की कीमत?

    शहर 24 कैरेट सोने का भाव 22 कैरेट की कीमत 18 कैरेट का भाव
    पटना 150,470 137930.8333 112,852.50
    जयपुर 150,530 137985.8333 112,897.50
    कानपुर 150,590 138040.8333 112,942.50
    लखनऊ 150,500 137958.3333 112,875.00
    भोपाल 150,620 138068.3333 112,965.00
    इंदौर 150,620 138068.3333 112,965.00
    चंडीगढ़ 150,460 137921.6667 112,845.00
    रायपुर 150,400 137866.6667 112,800.00

    Gold Silver Price: आपके शहर में कितना है भाव?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹150,470 ₹243,790
    जयपुर ₹150,530 ₹243,890
    कानपुर ₹150,590 ₹243,990
    लखनऊ ₹150,500 ₹244,020
    भोपाल ₹150,620 ₹244,210
    इंदौर ₹150,620 ₹244,210
    चंडीगढ़ ₹150,460 ₹243,960
    रायपुर ₹150,400 ₹243,860

    ऊपर दी गई टेबल के अनुसार रायपुर में सोने की कीमत सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 1,50,400 रुपये चल रहा है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,50,620 रुपये चल रही है। 

    अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी का दाम सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 243,790 रुपये चल रही है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में चांदी सबसे महंगी मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 2,44,210 रुपये चल रहा है।