Gold Silver Price Today: ये क्या! चांदी में अचानक आई तूफानी तेजी, सोना भी उछला; आपके शहर में कितना हुआ दाम?
चांदी की कीमतों में ₹4000 से अधिक की बड़ी तेजी दर्ज की गई है, जबकि सोने के दाम भी ₹600 प्रति 10 ग्राम से ज्यादा उछले हैं। कई दिनों की गिरावट के बाद यह ...और पढ़ें
-1779683527183_m.webp)
HighLights
चांदी में ₹4000 से अधिक की बड़ी तेजी।
सोने के दाम ₹600 प्रति 10 ग्राम से ज्यादा बढ़े।
कई दिनों की गिरावट के बाद कीमतों में उछाल।
Gold Silver Price Today: सुबह 10 बजे के आसपास चांदी में 4000 रुपये से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। यह तेजी कई दिनों के गिरावट के बाद आई है। सोने में 600 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा का उछाल है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में सोने-चांदी का भाव कितना पहुंचा है?
Gold Price Today: कितनी है सोने की कीमत?
सुबह 10 बजे के आसपास 10 ग्राम सोने की कीमत 1,59,275 रुपये चल रही है। इसमें 600 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 1,59,014 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।
Silver Price Today: कितना है चांदी का दाम?
सुबह 10 बजे के आसपास 1 किलो चांदी का भाव 2,76,243 रुपये चल रहा है। इसमें 4397 रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी ने अब तक 2,75,428 रुपये प्रति किलो का लो और 2,76,888 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।
आपके शहर में कितना है दाम?
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹159,790 | ₹277,050 |
| जयपुर | ₹159,850 | ₹277,170 |
| कानपुर | ₹159,880 | ₹276,940 |
| लखनऊ | ₹159,880 | ₹276,940 |
| भोपाल | ₹160,010 | ₹277,160 |
| इंदौर | ₹160,010 | ₹277,160 |
| चंडीगढ़ | ₹159,840 | ₹276,870 |
| रायपुर | ₹159,780 | ₹276,760 |
रायपुर में सोने की कीमत 1,59,780 रुपये है। यहां सोना आज सबसे सस्ता मिल रहा है। भोपाल और इंदौर में सोने का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 1,60,010 रुपये है। अगर चांदी की बात करें तो रायपुर में सोने के अलावा चांदी भी सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,76,760 रुपये है। वहीं जयपुर में आज चांदी सबसे महंगी है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 2,77,170 रुपये है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।