सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price: मार्केट खुलते ही सोने-चांदी में तूफानी तेजी, ₹6900 तक उछले दाम; आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट?

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 05:38 PM (IST)

    Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट तनाव के चलते आज सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखा गया। एमसीएक्स पर जून डिलीवरी वाला सोना 1571 रुपये बढ़कर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मार्केट खुलते ही सोने-चांदी में तूफानी तेजी, ₹6900 तक उछले दाम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली| मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोने-चांदी में आज तूफानी (gold silver price hike) तेजी देखने को मिली। शाम 5 बजे एमसीएक्स पर कारोबार शुरू होते ही जोरदार उछाल देखने को मिला।

    जून डिलिवरी वाला सोना 1571 रुपए उछाल के साथ 1,49,237 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 1,47,666 रुपए (gold price today) पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक यह 1,49,050 रुपए (gold rate today) पर ट्रेड कर रहा था।

    वहीं मई डिलिवरी वाली चांदी में 3.03 फीसदी का उछाल दर्ज हुआ। खबर लिखे जाने तक यह 6939 रुपए (silver price hike) के उछाल के साथ 2,35,900 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर ट्रेड कर रहा था। ट्रेडिंग के दौरान इसका हाई लेवल 2,36,679 रुपए और लो लेवल 2,34,832 रुपए (silver rate today) रहा। जबकि पिछला क्लोज 2,28,961 रुपए था।

    आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट?

    शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
    नई दिल्ली ₹ 148,930 ₹136,519 ₹111,698 ₹236,060
    मुंबई ₹149,190 ₹136,758 ₹136,758 ₹149,190
    पटना ₹149,110 ₹136,684 ₹111,833 ₹236,340
    जयपुर ₹149,170 ₹136,739 ₹111,878 ₹236,430
    कानपुर ₹148,990 ₹136,574 ₹111,743 ₹236,610
    लखनऊ ₹148,990 ₹136,574 ₹111,743 ₹236,610
    भोपाल ₹149,110 ₹136,684 ₹111,833 ₹236,790
    इंदौर ₹149,110 ₹136,684 ₹111,833 ₹236,790
    चंडीगढ़ ₹148,950 ₹136,538 ₹111,713 ₹236,550
    रायपुर ₹148,890 ₹136,483 ₹111,668 ₹236,450

    यह भी पढ़ें- Copper Price Crash: 2 महीने में ₹400 सस्ता हुआ कॉपर, अब आई तेजी; खरीदें या नहीं, टारगेट क्या? 6 सवालों में समझें

    सोने में आई 17 साल की सबसे बड़ी गिरावट

    अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच गोल्ड मार्केट में पिछले 17 सालों की सबसे बड़ी गिरावट (Gold Price Crash ) दर्ज की गई है। मार्च महीने में सोने की कीमतें करीब 14.5 प्रतिशत तक लुढ़क गई हैं। इससे पहले इतनी बड़ी गिरावट अक्टूबर 2008 में देखी गई थी, तब दाम 16.8 प्रतिशत तक गिरे थे।

    कॉमेक्स (Comex) मार्केट पर गौर करें तो इस महीने की शुरुआत में जो सोना 5,400 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, वह अब गिरकर 4,600 डॉलर के करीब (Gold Price Today) आ गया है।

    क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?

    बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने के टूटने के पीछे चार बड़े कारण रहे:

    • मुनाफावसूली (Profit Booking): ऊंचे दामों पर निवेशकों ने बड़े पैमाने पर सोना बेचकर अपना मुनाफा निकाला।
    • डॉलर इंडेक्स में मजबूती: अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना दबाव में आ गया।
    • बॉन्ड यील्ड: सरकारी बॉन्ड से मिलने वाले रिटर्न में बढ़ोतरी ने निवेशकों का ध्यान सोने से हटाकर बॉन्ड की तरफ खींचा।
    • कच्चे तेल में तेजी: क्रूड ऑयल जैसी अन्य कमोडिटी की कीमतों में उछाल ने भी सोने पर नकारात्मक असर डाला।

    यह भी पढ़ें- Gold Price Crash: सेंट्रल बैंक की रिकॉर्ड खरीदी, गोल्ड रिजर्व भी 35 साल के हाई पर; फिरभी क्यों गिर रहा सोना? 2 वजह