Gold Price Today: सोने में ₹2 हजार तो चांदी में लगभग ₹10 हजार की बढ़ोतरी, आपके शहर में आज कितनी हुई कीमत?
12 जनवरी, सोमवार को सोने और चांदी में ताबड़तोड़ तेजी है। आज चांदी में इतनी तेजी आई कि इसने एमसीएक्स में अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। सोने (Gold Pric ...और पढ़ें
-1768194596112.webp)
नई दिल्ली। 12 जनवरी, सोमवार को सोने और चांदी में ताबड़तोड़ तेजी है। आज चांदी में इतनी तेजी आई कि इसने एमसीएक्स में अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। सोने में आज 2 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की तेजी है। वही चांदी में लगभग 10 हजार रुपये की तेजी है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में आज सोने और चांदी का भाव कितना है?
Silver Price Today: कितना है चांदी का दाम?
सुबह 10.30 बजे के आसपास 1 किलो चांदी की कीमत 2,62,097 रुपये दर्ज की गई है। इसमें 9372 रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी ने अब तक 2,60,711 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,63,996 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
Gold Price Today: कितना है सोने का भाव?
सुबह 10.30 बजे के आसपास 10 ग्राम सोने का दाम 1,40,831 रुपये है। इसमें 2012 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल है। सोने ने अब तक 1,39,600 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,41,250 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
अलग-अलग शहर में दाम
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹141,200 | ₹262,570 |
| जयपुर | ₹141,250 | ₹262,680 |
| कानपुर | ₹141,330 | ₹262,880 |
| लखनऊ | ₹141,330 | ₹262,880 |
| भोपाल | ₹141,440 | ₹263,090 |
| इंदौर | ₹141,440 | ₹263,090 |
| चंडीगढ़ | ₹141,290 | ₹262,820 |
| रायपुर | ₹141,390 | ₹263,150 |
ऊपर दी गई टेबल के अनुसार पटना में आज सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 141,200 रुपये चल रही है। भोपाल और इंदौर में सोने का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 141,440 रुपये है। अगर चांदी की बात करें तो पटना में आज चांदी भी सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 262,570 रुपये है। इसके साथ ही सोने की तरह भोपाल और इंदौर में चांदी भी सबसे महंगी मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 263,090 रुपये है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।