Gold Silver Price: गिरावट के बाद सोने-चांदी में जोरदार उछाल, अचानक ₹8500 तक उछले दाम; क्यों आ रहा उतार-चढ़ाव?
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में तीन हफ्तों की गिरावट के बाद 30 जून को अचानक जोरदार उछाल देखा गया। MCX पर सोना ₹1952 और चांदी ₹850 ...और पढ़ें
-1782809648469_m.webp)
सोने चांदी के दाम में आया बड़ा उछाल, जानें MCX और COMEX पर नई कीमतें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| सोने और चांदी में लगातार तीन हफ्तों से जारी गिरावट के बाद मंगलवार, 30 जून को अचानक उछाल (gold silver price) आया। दोपहर दो बजे के आसपास गोल्ड-सिल्वर में तेजी आई, जो वैश्विक बाजार कॉमेक्स और भारतीय घरेलू बाजार MCX पर भी देखी गई। कॉमेक्स पर सोना 2.60 डॉलर उछलकर 4040 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंच गया। जबकि चांदी में 1.52 फीसदी की तेजी आई और कीमत 60 डॉलर के करीब पहुंच गई।
MCX पर कहां पहुंचे गोल्ड-सिल्वर के दाम?
वहीं एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1952 रुपए उछलकर 1,42,402 रुपए के दिन के हाई लेवल पर पहुंच गया। इस दौरान सोना 1,42,384 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,42,402 रुपए (gold rate today) पर क्लोज हुआ था।
चांदी की बात करें जुलाई डिलीवरी वाली चांदी में 8500 रुपए का जोरदार उछाल आया। खबर लिखे जाने तक चांदी 2.05 फीसदी यानी 4493 रुपए उछलकर 2,23,899 रुपए प्रति किलोग्राम (silver rate today) पर ट्रेड कर रही थी। इस दौरान इसका हाई लेवल 2,27,980 रुपए और लो लेवल 2,17,333 रुपए (silver price today) रहा। पिछले दिन यह 2,19,406 रुपए पर क्लोज हुई थी। यानी पिछले क्लोज और आज के हाई लेवल की तुलना करें चांदी में 8,574 रुपए महंगी हो गई।
गोल्ड में क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने पर सबसे बड़ा दबाव अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीद, मजबूत अमेरिकी डॉलर और लगातार बनी महंगाई का है। यही वजह है कि सोना लगातार चौथे महीने गिरावट की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही 2024 के बाद पहली बार सोना तिमाही आधार पर भी नुकसान में रहने की तैयारी में है। जून 2013 के बाद यह इसकी सबसे बड़ी तिमाही गिरावट हो सकती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- गोल्ड में 17 साल बाद बड़ी गिरावट! 2008 के बाद एक महीने में सबसे ज्यादा सस्ता हुआ सोना
ये तीन फैक्टर सोने पर पड़ रहे भारी!
अमेरिकी मार्केट एक्सपर्ट एडवर्ड (Edward meir) मीर का कहना है कि,
इस समय ऊंची महंगाई, ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद और मजबूत डॉलर जैसे तीन बड़े फैक्टर सोने की तेजी पर भारी पड़ रहे हैं। आमतौर पर भू-राजनीतिक तनाव के दौरान सोने में खरीदारी बढ़ती है, लेकिन इस बार निवेशकों का फोकस पूरी तरह फेड की नीति पर है।
एडवर्ड मीर के मुताबिक, गोल्ड में गिरावट के पीछे पहली और सबसे बड़ी वजह है- फेड रिजर्व की मीटिंग और केविन वॉर्श का भाषण। बाजार में फिलहाल इस साल कम से कम तीन बार फेड की ओर से ब्याज दर बढ़ाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
CME FedWatch Tool के अनुसार, सितंबर में दर बढ़ने की संभावना करीब 64% आंकी जा रही है। ऐसे माहौल में सोने की निवेश के तौर पर आकर्षण कम हो सकता है, क्योंकि ऊंची ब्याज दरों पर दूसरे निवेश विकल्प ज्यादा रिटर्न देने लगते हैं।
दूसरी बड़ी वजह है- इस सप्ताह आने वाले अमेरिका के ADP रोजगार आंकड़े और नॉन-फार्म पेरोल डेटा पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। इन आंकड़ों से यह संकेत मिलेगा कि फेड आगे कितना सख्त रुख अपना सकता है।
गोल्ड में गिरावट के पीछे तीसरी और आखिरी सबसे बड़ी वजह है- अमेरिकी डॉलर का लगातार मजबूत होना। डॉलर पिछले 13 महीने के हाई लेवल पर पहुंच गया और लगातार लगातार मजबूत हो रहा है, जिससे अन्य देशों की मुद्राओं में सोना खरीदना महंगा पड़ रहा है। इससे भी गोल्ड की मांग पर असर देखने को मिल रहा है।