Gold Silver में देर रात अचानक उछाल, ₹12000 तक बढ़े दाम; सोना ₹1.50 लाख के पार, अब आएगी तूफानी तेजी?
Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। एमसीएक्स पर सोना ₹3000 और चांदी ₹12000 से अधिक ब ...और पढ़ें

Gold Silver में देर रात अचानक उछाल, ₹12000 तक बढ़े दाम; सोना ₹1.50 लाख के पार, अब आएगी तूफानी तेजी?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव का असर सीधे कमोडिटी बाजार पर दिखा और सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार (gold silver price hike) उछाल देखने को मिला। यह तेजी वैश्विक बाजार से लेकर घरेलू वायदा बाजार तक में देखी गई।
एमसीएक्स पर सोने में 3000 रुपए (gold price hike) और चांदी में 12000 से ज्यादा का उछाल (silver price hike) देखा गया। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अनिश्चित माहौल के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश यानी गोल्ड और सिल्वर की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं।
एमसीएक्स पर क्या हैं सोने के ताजा रेट्स?
एमसीएक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, गोल्ड फ्यूचर्स में मजबूती देखने को मिली। जून 2026 कॉन्ट्रैक्ट का भाव बढ़कर करीब 1,50,484 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जो करीब 2,818 रुपए यानी 1.91% की तेजी है।
वहीं अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 1,52,245 रुपए (gold rate today) तक पहुंचा, जबकि अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट भी 1,47,800 रुपए पर ट्रेड करता दिखा।
एमसीएक्स पर कहां पहुंचे चांदी के दाम?
सिल्वर में भी जोरदार तेजी दर्ज की गई। मई 2026 कॉन्ट्रैक्ट करीब 2,40,550 रुपये (silver rate today) प्रति किलो तक पहुंच गया, जिसमें 11,589 रुपये यानी 5.06% की बड़ी बढ़त रही। वहीं जुलाई कॉन्ट्रैक्ट भी 2,45,000 रुपये (silver price today) के स्तर पर पहुंच गया, जो 4.79% की तेजी दिखाता है।
वहीं वैश्विक बाजार कोमेक्स पर सोना 4638 डॉलर प्रति औंस और चांदी 75 डॉलर प्रति औंस के पार ट्रेड करती दिखी।
सोने-चांदी में अचानक क्यों आया उछाल?
कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया कि,
वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष और तेल की कीमतों में उछाल के चलते निवेशकों में डर बढ़ा है। ऐसे हालात में गोल्ड और सिल्वर जैसे सेफ हेवन एसेट्स की मांग बढ़ जाती है, जिससे इनके दाम ऊपर जाते हैं।
इसके अलावा, डॉलर में मजबूती और ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता भी कीमती धातुओं को सपोर्ट दे रही है। खासकर चांदी में आई तेज तेजी यह दिखाती है कि इंडस्ट्रियल और निवेश दोनों डिमांड मजबूत हो रही है।
मार्केट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जब तक मिडिल ईस्ट में तनाव बना रहेगा, तब तक गोल्ड और सिल्वर में उतार-चढ़ाव के साथ तेजी का रुख जारी रह सकता है। निवेशकों के लिए फिलहाल ये दोनों धातुएं सुरक्षित विकल्प बनी हुई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।