Gold Forecast: अब 2 लाख पार करेगा सोना! अजय केडिया ने क्यों दिया ये नया टारगेट; तो क्या अभी खरीद लें?
Gold Target Price 2026: अक्षय तृतीया के बाद सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर तक 10 ग्राम सोना ₹1169 सस्ता हुआ। केडिया एडवाइजरी के अजय के ...और पढ़ें

Gold Target Price 2026: कल देशभर में अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दिन सोना-चांदी (Gold Silver) जैसे धातु खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन सोने-चांदी की मांग भी सबसे ज्यादा रहती है। हालांकि उत्सव के अगले दिन यानी आज सोने-चांदी में भयंकर गिरावट देखी जा रही है।
Gold Forecast: कितनी है सोने में गिरावट?
दोपहर 12.50 बजे सोने में 1169 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। इस समय 10 ग्राम सोने की कीमत 1,53,570 रुपये चल रही है। सोने ने अब तक 1,52,799 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,53,570 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।
Gold Target 2026: 2 लाख पार जाएगा सोना?
अब सवाल ये हैं कि जिन लोगों के घर में शादी है या जिन्हें निवेश के उद्देश्य से भी सोना खरीदना है तो क्या वे अभी खरीद लें, क्या इससे आगे सोना और सस्ता हो सकता है?
पिछले साल दिसंबर तक ही 22 कैरेट वाले सोने का भाव 1.20 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा था। मार्च तक यही दाम 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। हालांकि मौजूदा समय में भी 22 कैरेट वाले सोने का दाम 1.30 के आसपास बना हुआ है। तो क्या आगे सोने का भाव नहीं बढ़ेगा?
अगर लंबे समय में देखें तो सोने या चांदी का भाव बढ़ता ही है। अब सवाल है कि इस साल के अंत तक (लंबे समय में) सोना कहां तक जा सकता है। जागरण बिजनेस ने इसे लेकर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया से बातचीत की।
Gold Target Price: साल के अंत कहां तक जाएगा सोना?
अजय केडिया के अनुसार इस साल के अंत तक सोने का 2 लाख से 2.10 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जाने की उम्मीद है। यहां 24 कैरेट वाले सोने की बात हो रही है। इस हिसाब से 22 कैरेट सोने का दाम 1.83 लाख से 1.92 लाख रुपये तक जा सकता है। इस 22 कैरेट के दाम पर आपका जीएसटी और मेकिंग चार्ज भी लगेगा। इस हिसाब से आपको 10 ग्राम सोना ही अगले साल 2 लाख रुपये के पार मिलेगा।
Gold Buy: तो क्या अभी खरीद लें?
अजय केडिया की मानें तो अगर आप पारंपरिक उद्देश्यों के लिए सोना खरीद रहे हैं तो यह न देखें कि उस समय में सोना महंगा या सस्ता इसे खरीद लें। हालांकि निवेश के उद्देश्य सोना लेना है तो एसआईपी के जरिए ही निवेश करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।