सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Silver ETF का बाप! अब तक दिया 160% से ज्यादा का रिटर्न; आपके पोर्टफोलियो में है शामिल?

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 04:39 PM (IST)

    सोने-चांदी में बढ़ते निवेश के रुझान के बीच, ICICI प्रूडेंशियल सिल्वर ईटीएफ ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। यह देश का सबसे पुराना सिल्वर ईटीएफ है, जिसने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

     सोना और चांदी ने जब से जबरदस्त रिटर्न देना शुरू किया तब से ही लोगों का ध्यान सोना-चांदी की ओर बढ़ गया। निवेशक धीरे-धीरे शेयर्स के साथ गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ के जरिए भी ट्रेड करने लगे। यहीं कारण है कि सोने और चांदी में अब एक दिन में इतनी गिरावट या तेजी आती है। मसलन सोने और चांदी में होने वाली गिरावट या तेजी हजारों में दर्ज की जाती है। 

    जबकि पहले सोने-चांदी में 1000-2000 रुपये की गिरावट या तेजी को भी बहुत बड़ा माना जाता था। भारत में अब लोग गोल्ड और सिल्वर को निवेश के नजरिए से भी देखने लगे हैं। अगर आप भी गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में पैसा लगाते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है।

    आज हम देश के सबसे पुराने सिल्वर ईटीएफ के बारे में बात करेंगे। 

    देश का सबसे पुराना Silver ETF

    ICICI प्रूडेंशियल सिल्वर ईटीएफ देश का सबसे पुराना सिल्वर ईटीएफ है। इसमें आप एसआईपी का लमसम दोनों तरीके से निवेश कर सकते हैं। इस ईटीएफ की शुरुआत 24 जनवरी 2022 से हुई। तब से लेकर अब तक इस ईटीएफ ने लगभग 250  फीसदी का रिटर्न दिया है। 

    यह भी पढ़ें:- Gold Silver Price Crash LIVE: सोने-चांदी में लगातार गिरावट जारी,₹ 2 लाख रुपये से नीचे पहुंचा दाम; कितना हुआ सस्ता?

    कितना है एक्सपेंस रेश्यो

    ICICI प्रूडेंशियल सिल्वर ईटीएफ का एक्सपेंस रेश्यो 0.40 फीसदी दर्ज किया गया है। इसका AUM 16,848 करोड़ रुपये है। 

    लो रिकॉर्ड और हाई रिकॉर्ड

    52 हफ्तों में इस सिल्वर ईटीएफ में 88.80 रुपये का लो रिकॉर्ड और 373.50 रुपये प्रति का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

    कब कितना रिटर्न? 

    अवधि रिटर्न
    1 दिन -12.39%
    1 हफ्ता -18.93%
    1 महीना -23.12%
    3 महीना -1.61%
    6 महीना 50.50%
    1 साल 103.28%
    अब तक 242.38%

    आप निवेश करें या नहीं?

    अगर आप चांदी में निवेश के उद्देश्य से लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं तो सिल्वर ईटीएफ बेस्ट ऑप्शन है। फिलहाल कमोडिटी मार्केट में काफी हलचल है इसलिए सिल्वर हो या गोल्ड ईटीएफ इसमें एसआईपी के जरिए किस्तों में ही निवेश करें।