सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कॉफी बेचकर 4 महीने में भारत ने कमाए ₹936.57 करोड़, रोबस्टा और इंस्टेंट कॉफी ने मचाई धूम

    Updated: Thu, 07 May 2026 12:31 PM (IST)

    भारत ने 2026 की शुरुआत में कॉफी निर्यात में 27% की वृद्धि दर्ज की, जिससे चार महीनों में ₹936.57 करोड़ की आय हुई। यह वृद्धि रोबस्टा और इंस्टेंट कॉफी की ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    देश में बढ़ा कॉफी का निर्यात

    नई दिल्ली| भारत की कॉफी इंडस्ट्री साल 2026 की शुरुआत के साथ अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि देश में कॉफी के एक्सपोर्ट में 27 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल जनवरी-अप्रैल के दौरान भारत ने 1.37 लाख टन कॉफी का निर्यात किया था जो इस साल बढ़कर 1.74 लाख टन हो गया। इस बढ़त से ये साफ हो गया है कि इंटरनेशनल मार्केट में भारतीय कॉफी की मांग लगातार मजबूत हो रही है।

    रोबस्टा और इंस्टेंट कॉफी की हाई डिमांड

    कॉफी के एक्सपोर्ट में उछाल का कारण बनी रोबस्टा और इंस्टेंट कॉफी का। कॉफी बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार रोबस्टा कॉफी के निर्यात में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच रोबस्टा कॉफी का निर्यात 36 प्रतिशत बढ़कर 85,168 टन पहुंच गया वहीं पिछले साल इस अवधि तक आंकड़ा 62,736 टन था।
    इसके अलावा इंस्टेंट कॉफी के री-एक्सपोर्ट में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल के 30,274 टन से बढ़कर एक्सपोर्ट 38,169 टन तक पहुंच गया है।

    कितनी बढ़ी कमाई?

    अब निर्यात बढ़ा है तो कमाई बढ़ना भी लाजिमी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल जनवरी से अप्रैल के बीच कॉफी के एक्सपोर्ट में 26.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी से ₹936.57 करोड़ की आय हुई, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा ₹757.07 करोड़ था। इसका मतलब है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल करीब 180 करोड़ रुपये से ज्यादा की अतिरिक्त कमाई हुई है।

    ये भी पढ़ें: Rice Procurement: देश में चावल की बंपर खरीद, 5 करोड़ टन पहुंचा आंकड़ा, क्या है सरकारी स्टॉक का हाल?

    रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान

    भारत के कॉफी उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। कॉफी बोर्ड ने अनुमान लगाया है कि 2025-26 सीजन में भारत का कुल कॉफी उत्पादन रिकॉर्ड 4,03,000 टन तक पहुंच सकता है। कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु जैसे प्रमुख कॉफी उत्पादक राज्यों में उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है, वहीं अरेबिका और रोबस्टा किस्म की कॉफी की पैदावार बढ़ने का अनुमान है।
    इन सब के अलावा मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और जलवायु जोखिम के पैदावार प्रभावित होने की भी आशंका बनी रहती है।

    खबरें और भी