Egg Export: इन 5 देशों में है भारतीय अंडों की भारी डिमांड, जानिए देश के पोल्ट्री सेक्टर का क्या है हाल?
भारत अंडा उत्पादन में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है, 2024-25 में 149.11 अरब अंडों का उत्पादन हुआ। भारत के 5 खास खरीददार देश भी हैं। इसके अलावा देश के प ...और पढ़ें
-1779694583304_m.webp)
5 देशों में भारतीय अंडों की भारी डिमांड (AI Image)
HighLights
भारत अंडा उत्पादन में विश्व में दूसरा स्थान रखता है।
ओमान, मालद्वीप, श्रीलंका भारतीय अंडों के प्रमुख खरीदार हैं।
आंध्र प्रदेश भारत का सबसे बड़ा अंडा उत्पादक राज्य है।
नई दिल्ली| भारत एग्रीकल्चर और डेयरी के क्षेत्र में शीर्ष देशों में शामिल होने के साथ ही पोल्ट्री के क्षेत्र में भी काफी आगे हैं। अंडों के उत्पादन में पूरी दुनिया में में चीन के बाद भारत दूसरा स्थान रखता है। साल 2024-25 के दौरान देश में 149.11 अरब नग अंडों का प्रोडक्शन हुआ इसमें 4.44% की वृद्धि दर्ज की गई है।
PIB की ओर से जारी आंकड़ों से पता चलता है कि साल 2014-15 में प्रति व्यक्ति अंडा उपलब्धता 62 नग सालाना थी जो बढ़कर 2024-25 में 106 नग प्रति वर्ष हो गई है। अंडा उत्पादन के साथ ही अंडे का एक्सपोर्ट करने में भी भारत काफी आगे हैं।
इन 5 देशों में भारतीय अंडों की मांग
भारत में अंडों का बेहतर प्रोडक्शन होने के साथ ही एक्सपोर्ट में भी तेजी आई है। मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि भारत के सबसे बड़ा अंडों के खरीददार देशों में ओमान, मालद्वीप, श्रीलंका, कतर और UAE शामिल हैं। साल 2024 में ओमान ने भारत से करीब 28.6 मिलियन डॉलर के अंडे खरीदे थे। मालद्वीप और श्रीलंका 14.7 मिलियन डॉलर, कतर और UAE को भी लगभग 8.6 मिलियन डॉलर से अधिक का निर्यात किया गया था।
इन 5 राज्यों में होता है सबसे अधिक अंडा
अंडों के उत्पादन में भारत ने तेजी से रफ्तार पकड़ी है। अमेरिका और इंडोनेशिया जैसे देशों को पछाड़ने में देश के कुछ राज्यों का महत्वपूर्ण योगदान है। कुल अंडा उत्पादन में आंध्र प्रदेश देश का नंबर वन राज्य है, जिसकी हिस्सेदारी कुल उत्पादन में 18.37% है। दूसरे स्थान पर तमिलनाडु है जो कुल उत्पादन में 15.63% की हिस्सेदारी देता है। दक्षिण भारत से ही तेलंगाना का नाम तीसरे स्थान पर है जो 12.98% योगदान देता है।
ये भी पढ़ें: भारत के चीनी एक्सपोर्ट में बैन के बाद बिगड़े नेपाल के हाल, बालेन सरकार ने अपने नागरिकों को दिया 8 महीने का भरोसा
कुल उत्पादन में 10.72% योगदान देने वाला पश्चिम बंगाल चौथे स्थान पर और कर्नाटक पांचवे स्थान पर है जो कुल उत्पादन में 6.67% का योगदान देता है। ये सभी राज्य मिलकर भारत के कुल अंडा उत्पादन का 64.37% योगदान करते हैं। ये देश के मुर्गी पालन क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका भी बताते हैं।
खबरें और भी
कैसा रहा पोल्ट्री फार्म का हाल?
देश में कुल उत्पादित अंडों में से, व्यावसायिक मुर्गी पालन से 125.98 अरब अंडे प्राप्त हुए, जो राष्ट्रीय उत्पादन का 84.49% है। वहीं, घरेलू मुर्गी पालन यानि बैकयार्ड पोल्ट्री उत्पादन से 23.13 अरब अंडे प्राप्त हुए, जो कुल उत्पादन में 15.51% का योगदान देते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।