सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Crude Oil में उछाल तो सोना-चांदी में आई गिरावट, Iran USA Conflict का घरेलू कमोडिटी पर 2 महीने में क्या असर रहा?

    Updated: Tue, 05 May 2026 01:43 PM (IST)

    ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष का असर वैश्विक कमोडिटी बाजारों पर पड़ा है। कच्चे तेल में भारी उछाल आया, जबकि सोने-चांदी और रुपये में गिरावट दर्ज ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    ईरान-अमेरिका टेंशन का घरेलू कमोडिटी पर बड़ा असर (AI Image)

    नई दिल्ली| ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष का असर अब दुनियाभर में देखने को मिला है। 'Kedia Advisory' की ओर से 28 फरवरी 2026 से 4 मई 2026 के बीच जारी आंकड़ों के मुताबिक अलग-अलग कमोडिटी में मिलाजुला रुख देखने को मिला। घरेलू से लेकर वैश्विक कमोडिटी तक बाजार में गहरा असर हुआ है। सोने-चांदी से लेकर ऊर्जा के क्षेत्र तक सभी प्रभावित हुए हैं।

    क्रूड ऑयल में सबसे तेज उछाल

    मिडिल ईस्ट की टेंशन (Middle East Conflict) का सबसे गहरा असर क्रूड ऑयल पर देखने को मिला है। 28 फरवरी को जो कच्चा तेल 6,092 के स्तर पर था, वह 4 मई तक 65.09 फीसदी की भारी उछाल के साथ 10,057 पर पहुंच गया है। इस उछाल की सबसे बड़ी वजह स्ट्रेट ऑफ हार्मुज में ईरान की ओर से लगाए गए प्रतिबंध को माना जा रहा है। फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ने वाला यह रास्ता दुनिया का प्रमुख तेल मार्ग है, यहां से दुनिया का लगभग 25 फीसदी क्रूड ऑयल गुजरता है।

    सोना-चांदी में गिरावट आई

    युद्ध और आपदा की स्थिति में सबसे सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने और चांदी में गिरावट देखी गई है। सोना करीब ₹1,61,971 प्रति 10 ग्राम था जो 7.79 फीसदी गिरकर 1,49,350 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं दूसरी ओर चांदी में 13.71 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है, जो ₹2,82,644 प्रति किलो से घटकर ₹2,43,895 के स्तर पर दर्ज की गई।

    रुपया हुआ कमजोर

    अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में काफी तेजी से गिरावट आई है। Kedia Advisory के मुताबिक 28 फरवरी को रुपया 91.03 था जो 04 मई को बढ़कर 95.25 के स्तर पर पहुंच गया है। इस तेजी से स्पष्ट होता है कि मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया तेजी से कमजोर हुआ है। वहीं डॉलर इंडेक्स में 0.85 फीसदी की मामूली बढ़त देखी गई।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Wheat Export: 4 साल बाद मिली गुड न्यूज, 22,000 मीट्रिक टन गेहूं एक्सपोर्ट करने जा रहा भारत, ये देश बना खरीददार

    इंडस्ट्रियल मेटल में उछाल

    वेस्ट एशिया में तनाव के बीच औद्योगिक धातुओं में भी बढ़त का रुख बना हुआ है। 28 फरवरी से 04 मई के बीच एल्युमीनियम में 18.61 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा कॉपर, जिंक और लेड में भी क्रमशः 4.45%, 4.81% और 5.30% की बढ़त देखी गई है।