सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NSE vs MCX: कमोडिटी सेक्टर में बड़े जंग की तैयारी? जल्द आएगा एनएसई पर ब्रेंड क्रूड ऑयल फ्यूचर्स, देखें हर डिटेल

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 01:08 PM (IST)

    एनएसई 13 अप्रैल से दिनांकित ब्रेंट कच्चे तेल वायदा कारोबार शुरू कर रहा है। यह कदम वैश्विक तेल बेंचमार्क से जुड़े जिंस वायदा पेशकश का विस्तार करेगा। से ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कमोडिटी सेक्टर में धीरे-धीरे एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) अपना वर्चस्व बढ़ा रहा है। मौजूदा समय में एमसीएक्स का ही कमोडिटी सेक्शन में एकाधिकार है। ऐसा लग रहा है कि एनएसई इस सेक्टर में धीरे-धीरे एंट्री लेकर इस एकाधिकार को तोड़ने की कोशिश कर रहा है। 

    मसलन 13 अप्रैल से एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) में दिनांकित ब्रेंट कच्चे तेल (प्लैट्स) का वायदा कारोबार शुरू होगा। सरल शब्दों में कहे तो 13 अप्रैल से एनएसई पर ब्रेंट क्रूड ऑयल फ्यूचरकॉम ट्रेड करेंगे। इससे एक्सचेंज के वैश्विक तेल बेंचमार्क से जुड़े जिंस वायदा पेशकश का विस्तार होगा। 

    यह अनुबंध, एसएंडपी ग्लोबल एनर्जी (प्लैट्स) दिनांकित ब्रेंट मूल्यांकन पर आधारित होगा, और इसका कारोबार ‘बीआरक्रूडऑयल’ (BRCRUDEOIL) के रूप में किया जाएगा। 

    एनएसई ने एक परिपत्र में कहा, ‘‘एक्सचेंज अपने सदस्यों को यह सूचित करते हुए खुशी महसूस कर रहा है कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिलने के बाद वह 13 अप्रैल से दिनांकित ब्रेंट कच्चा तेल (प्लैट्स) वायदा अनुबंध शुरू करने जा रहे हैं।’’

    इस अनुबंध को पेश करने का उद्देश्य बाजार प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बेंचमार्क के अनुरूप हेजिंग के लिए माध्यम उपलब्ध कराना है। आइए अब एनएसई के इस नए फ्यूचर से जुड़े कुछ बेसिक जानकारी भी जान लेते हैं। 

    कितना होगा लॉट साइज?

    इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार इसका लॉट साइज 100 बैरल (Barrels) का रहने वाला है। हर बेरेल की एक कीमत होगी। उसके आधार पर ही इसे खरीदा या बेचा जाएगा। रिटेल निवेशक अधिकतम 10 हजार बेरेल्स तक ट्रेड कर पाएंगे। 

    कितने बजे खुलेगा और बंद होगा?

    इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार इस क्रूड ऑयल फ्यूचर्स में निवेशक सोमवार से शुक्रवार तक ट्रेड कर पाएंगे। यह ट्रेडिंग सुबह 9 बजे से शुरू होगी और अमेरिकी सेविंग टाइम के अनुसार रात 11:30 या 11:55 बजे बंद होगी।

    mcx future crudeoil

     mcx info

    फिलहाल एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) में फ्यूचरकॉम क्रू़ड ऑयल ट्रेड करता है। जिनकी एक्सपायरी डेट, मौजूदा कीमत, हाई और लो और क्लोजिंग ऊपर ईमेज में दी गई है। इसी तरह अब जल्द एनएसई के कमोडिटी डेरिवेटिव में भी क्रूड ऑयल ट्रेड करेगा।