सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्याज की थोक दामों में 51% से अधिक की बढ़ोतरी, 1 महीने में कीमतों में दिखी गजब की तेजी! क्या है वजह?

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 12:42 PM (IST)

    प्याज के थोक दामों में पिछले साल की तुलना में 51.5% और एक महीने में 9.09% की बढ़ोतरी हुई है। किसानों को बेहतर दाम, नियंत्रित आपूर्ति और मजबूत मांग को ...और पढ़ें

    तेजी से बढ़े प्याज के दाम

    तेजी से बढ़े प्याज के दाम

    HighLights

    1. प्याज के थोक दाम में 51.5% की सालाना बढ़ोतरी।

    2. पिछले एक महीने में 9.09% की तेजी दर्ज की गई।

    3. नई खरीफ फसल आने पर कीमतों में कमी की उम्मीद।

    नई दिल्ली| प्याज हर घर में हर रोज की जरूरत है। ऐसे में एक आम आदमी प्याज की कीमतों पर खास गौर करता है। बता दें कि प्याज के थोक दामों में पिछले साल की तुलना में 51.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी जा रही है। प्रमुख सब्जियों में प्याज ने सबसे मजबूत ट्रेंड दिखाया है, जिससे बाजार में इसकी स्थिति अन्य सब्जी की कीमतों की तुलना में अधिक मजबूत बनी हुई है। इसके साथ ही एक महीने के दौरान भी प्याज की कीमतें तेजी से ऊपर भागी हैं।

    कितने बढ़े प्याज के दाम?

    मई-जून में प्याज की बेहद कम कीमत मिलने के कारण किसानों ने भारी विरोध जताया था। जिसके बाद गृह एवं सहकारिता मंत्री ने सरकारी एजेंसियों के सीधे किसानों से प्याज खरीदने के निर्देश दिए थे। किसानों को बेहतर दाम दिलाने के लिए प्याज की कीमतें बढ़ाई गई थीं। बता दें कि पिछले साल के मुकाबले प्याज की थोक कीमत औसतन ₹1,328.49 प्रति क्विंटल थी जो इस साल ₹2,012.69 प्रति क्विंटल हो गई। पिछले साल की तुलना में ये 51.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

    बाजार के जानकारों का मानना है कि बेहतर दाम मिलने, कंट्रोल्ड सप्लाई और मजबूत मांग के कारण प्याज के दाम ऊंचे बने हुए हैं। हालांकि हाल के सप्ताहों में तेजी की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है, लेकिन बाजार का रुख अभी भी पॉजिटिव है।

    पिछले 1 महीने में दिखी गजब की तेजी

    प्याज की कीमतों में सिर्फ सालाना आधार पर ही बढ़ोतरी नहीं हुई, बल्कि पिछले एक महीने में भी प्याज की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। जून के आखिरी हफ्ते में औसत थोक भाव ₹1,844.85 प्रति क्विंटल था, जिसके बाद जुलाई के अंतिम सप्ताह तक कीमत बढ़कर ₹2,012.69 प्रति क्विंटल हो गई। जो कि एक महीने में लगभग 9.09 फीसदी की बढ़ोतरी को दर्शाता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: 1 अगस्त से चीनी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! कारोबारी नहीं रख सकेंगे स्टॉक, लिमिट हुई तय; इन्हें मिलेगी छूट

    कब कम होंगी प्याज की कीमतें?

    मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन दिनों प्याज की नियंत्रित सप्लाई जारी है। साथ ही बाजार मांग भी अच्छी देखने को मिल रही है। जून के बाद से लगातार प्याज की कीमतों में तेजी देखने को मिली है, ऐसे में लोगों का यही सवाल है कि प्याज की कीमतों में नरमी कब आएगी। बता दें कि आने वाले महीनों में खरीफ वाली प्याज की नई फसलें बाजार में आने लगेंगी, जिसके बाद आपूर्ति बढ़ जाएगी। उस दौरान कीमतों में कमी आने का अनुमान लगाया जा रहा है।