Gold Price: सोने की बढ़ती कीमतों ने आयात पर लगाया अंकुश, महंगाई के चलते गोल्ड से लोगों का मोह हुआ भंग
Gold Rate न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार जून में भारत का सोने का आयात एक साल पहले की तुलना में 40% गिरा है। यह दो साल से भी अधिक समय के निचले स्तर पर आ गया। सोने में आयात की कमी का कारण कीमतों में उछाल आना है।

नई दिल्ली। सोने की बढ़ती कीमतों (Gold Price) ने इसके आयात पर अंकुश लगा दिया है। जून 2025 में सोने का आयात पिछले साल की तुलना में 40% कम होकर दो साल से भी अधिक समय के निचले स्तर पर पहुंच गया। सोनी की ऊंची कीमतों ने मांग को बुरी तरह प्रभावित किया है।
जून में भारत ने केवल 21 टन सोने का आयात (gold price import rate) किया है। अप्रैल 2023 के बाद से सबसे कम आयात किया गया सोना है। एक सरकारी अधिकारी के बताया कि यह आंकड़ा पिछले साल जून के मुकाबले 40% कम है। रेट के लिहाज से के जून में सोने का आयात 1.84 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी माह में सोने का आयात 2.48 अरब डॉलर था। पिछले दस सालों की बात करें तो जून में औसतन 52.4 टन सोना आयात हुआ था।
2025 की पहली छमाही में Gold के आयात में बड़ी गिरावट
2025 की पहली छमाही जनवरी से जून में भारत का Gold आयात 30% कम होकर 204.1 टन हो गया। यह 2020 की पहली छमाही के बाद सबसे कम गोल्ड आयात है। 2020 में कोविड 19 की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते सोने के आयात में कमी आई थी।
मुंबई के सोने के थोक व्यापारी चेनाजी नरसिंह के मालिक अशोक जैन ने कहा कि तेजी से बढ़ती कीमतों ने ज्वेलरी की खरीदारी को निराश किया है। जून में सोने की कीमत 101,078 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। इस साल अब तक सोने की कीमतों (Gold Rate) में 27% की बढ़ोतरी हुई है। 2024 में सोने की कीमतें 21% तक बढ़ी थी।
जुलाई में भी मांग कम रहने की आशंका
जैन के अनुसार, जुलाई महीने में भी सोने की मांग कम रह सकती है। क्योंकि ऊंची कीमतों का असर अभी भी मार्केट में साफ दिख रहा है। उपभोक्ता सोने की खरीदारी में सावधानी बरत रहे हैं। लोग कीमतों में गिरावट का इंतजार कर रहे हैं।
चांदी रही है चमक
गोल्ड की बढ़ती कीमतों के चलते लोगों का रुझान चांदी खरीदने की ओर बढ़ा है। इस महीने (Silver Import in June) में चांदी का आयात पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुना होकर 197 टन हो गया। हालांकि, यह मई के 544 टन से बहुत कम है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।