सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Silver Price Target 2026: क्या 2 लाख से नीचे आएगा चांदी का दाम? एक्सपर्ट ने क्या किया खुलासा; देखें नया टारगेट प्राइस

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 06:57 PM (IST)

    मध्य पूर्व युद्ध के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित हुई है, जिससे महंगाई बढ़ी है। हालांकि, सोने और चांदी पर इसका विपरीत असर हुआ है, और उनकी कीमतों में ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Gold Silver Price Today: मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध का असर लगभग दुनियाभर में पड़ रहा है। युद्ध की वजह से दुनियाभर में क्रूड ऑयल सप्लाई खराब हुई है। इसकी वजह से महंगाई में भी बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन युद्ध का सोना-चांदी पर विपरीत प्रभाव हो रहा है। क्योंकि डॉलर की वैल्यू बढ़ रही है। 

    Gold info target

    Gold Silver Price Crash: सोने और चांदी में कितनी आई गिरावट

    युद्ध के कारण सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। मसलन 27 फरवरी यानी एक महीने पहले एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 1.62 लाख के पार थी। लेकिन आज इसकी कीमत 1.40 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज की जा रही है। सोमवार को तो अप्रैल फ्यूचर कॉम गोल्ड पर इतनी गिरावट आई कि इसका भाव 1,29,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।

    सोने की तरह चांदी में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। मसलन 27 फरवरी को एमसीएक्स में चांदी का भाव 2.82 लाख प्रति किलो के आसपास दर्ज किया गया। हालांकि अब इसकी कीमत 2.27 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास दर्ज की जा रही है।  

    तो अगर महीने के हिसाब से देखें तो चांदी और सोना दोनों में गिरावट है। अब सवाल ये है कि यह दोनों और आखिर कितना नीचे जा सकते हैं। आज हम खास तौर पर चांदी को लेकर टारगेट प्राइस की बात करेंगे। 

    Chandi Ka Bhav: कितना गिरेगी चांदी?

    हमने इसे लेकर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया से बातचीत की। अजय केडिया की मानें तो अगर ऐसी हीयुद्ध जारी रहा तो चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे जाकर 1,75,000 रुपये पर सपोर्ट कर सकती है। इसका मतलब है कि चांदी की कीमत 1,75,000 रुपये प्रति किलो हो सकती है। 

    इसके साथ ही कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने चांदी को सपोर्टिंग प्राइस दिया है। उनकी मानें तो चांदी $50 (लगभग ₹1,75,000 MCX) की ओर गिर सकती है।