सर्च करे
Home

Trending

    Silver Price Crash: दिन भर तेजी के बाद औंधे मुंह क्यों गिरी चांदी, एक झटके में ₹7500 टूटी; निवेश का है मौका?

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 08:22 PM (IST)

    Silver Price Crash Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और डॉलर की मजबूती के कारण चांदी की कीमतों में अचानक तेज गिरावट दर्ज की गई। दिन भर की तेजी के बाद M ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Silver Price Crash: दिन भर तेजी के बाद औंधे मुंह गिरी चांदी, एक झटके में ₹7500 टूटी; निवेश का है मौका?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली| दिन भर की तेजी के बाद चांदी की कीमतों में अचानक तेज गिरावट (silver price crash) देखने को मिली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव तेज हो गया और शाम तक चांदी औंधे मुंह गिर गई।

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर रात करीब 8 बजे तक चांदी में लगभग 1.20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। कीमत 3198 रुपए टूटकर 2,62,362 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करने लगी। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,74,251 रुपए का हाई और 2,57,992 रुपए (silver rate today) का लो लेवल छुआ।

    पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,65,560 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। अगर पिछले दिन के क्लोजिंग भाव की तुलना आज के लो लेवल से करें तो दिन भर में चांदी करीब 7568 रुपए तक टूट चुकी है।

    यह गिरावट ऐसे समय आई है जब मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ रहा है। बाजार में होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की खबरों ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिसका असर कमोडिटी बाजार पर साफ दिख रहा है।

    आपके शहर में क्या हैं चांदी के ताजा रेट?

    शहर चांदी की कीमत
    नई दिल्ली ₹262,420
    मुंबई ₹262,880
    कोलकाता ₹262,530
    चेन्नई ₹263,640
    पटना ₹262,740
    जयपुर ₹262,840
    कानपुर ₹262,940
    लखनऊ ₹262,940
    भोपाल ₹263,150
    इंदौर ₹263,150
    चंडीगढ़ ₹262,880
    रायपुर ₹262,770

    यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Crash: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सोने-चांदी में फिर गिरावट, ₹7100 तक गिरे दाम; निवेशक क्या करें?

    क्यों आई गिरावट, अजय केडिया ने बताई वजह

    केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक,

    वैश्विक बाजार और घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। डॉलर मजबूत होने और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच चांदी $82 प्रति औंस के नीचे फिसल गई। वहीं भारत में MCX पर भी चांदी 2,58,000 रुपए के स्तर के नीचे आ गई, जिससे पिछले सत्र की तेजी लगभग खत्म हो गई।"

    बाजार पर असर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का भी दिख रहा है। इन देशों के बीच चल रहा सैन्य अभियान अब छठे दिन में पहुंच गया है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका के पास एक अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरान के एक युद्धपोत को डुबो दिया, जिससे तनाव और गहरा गया।

    हालांकि कुछ खबरों में यह भी कहा गया कि ईरान की तरफ से अमेरिका के साथ शांति वार्ता की संभावना टटोली गई थी, लेकिन तेहरान ने बाद में इन खबरों से इनकार कर दिया। इस बीच अमेरिकी प्रशासन ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां जारी रहेंगी। साथ ही अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने पुष्टि की कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित 15% ग्लोबल टैरिफ इस हफ्ते लागू हो सकता है।